अवैध प्रवासी मामला: अप्रवासी भारतीयों के बेड़ियों में बंधे होने पर कांग्रेस नेता ने विक्रमादित्य सिंह उठाए सवाल, कहा- भारत सरकार को भेजना चाहिए था अपना विमान

अप्रवासी भारतीयों के बेड़ियों में बंधे होने पर कांग्रेस नेता ने विक्रमादित्य सिंह उठाए सवाल, कहा- भारत सरकार को भेजना चाहिए था अपना विमान
  • बेड़ियों में बंधे होने पर विक्रमादित्य सिंह उठाए सवाल
  • कहा- भारत सरकार को भेजना चाहिए था अपना विमान
  • अवैध प्रवासी मामला पर सियासत गर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन (डिपोर्टेशन) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि- ऐसा (निर्वासन) पहले भी हुआ है। लेकिन इस बार जो परिस्थितियां हैं, वे अलग हैं। उन्हें (भारतीय प्रवासियों को) जिस तरह से बेड़ियों में बांधकर भारत भेजा गया वह मानव अधिकार के खिलाफ है।

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा- भारत सरकार ने अपना विमान अमेरिका क्यों नहीं भेजा? या जिस तरह से पहले नागरिक विमान में उन्हें वापस लाया जाता था वैसे उन्हें वापस क्यों नहीं लाया गया? वे भारतीय हैं। उन्हें वापस लाने का सही तरीका भारत सरकार को लाना चाहिए था और इस मुद्दे को अमेरिकी प्रशासन के सामने मजबूती से उठाना चाहिए था।

जानें पूरा मामला

बता दें कि, 5 फरवरी के दिन 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को अमेरिका ने भारत वापस भेज दिया है। इन लोगों को अमेरिकी ने अपने रक्षा विमान के जरिए भारत के अमृतसर भेजा था। जिसके बाद अमेरिका ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो जारी किया। जिसमें भारतीय अवैध प्रवासियों के पैर और हाथ में बेड़ियां बंधी हुई दिखाई दी। जिसके बाद सियासत तेज हो गई। विपक्ष के नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती पर सवाल उठाने लगे।

डिपोर्ट पर एस. जयशंकर का बयान

बीते दिन गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने का मामला कोई नया नहीं है। अमेरिका नियमों के तहत ही भारतीयों को भेजा है। राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि डिपोर्टेशन का नियम कोई नया नहीं है। यह कई सालों से ऐसा ही है। 2012 से ही ये नियम लागू हैं। हर देश में लोगों की राष्ट्रीयता की जांच होती है। अवैध इमिग्रेशन पर अमेरिका ऐसे ही कार्रवाई करता है। पहले भी इस तरह से ही अमेरिका से लोग वापस भेजे गए हैं। अवैध इमिग्रेशन पर अमेरिका ने यह कार्रवाई की है। वापसी की यह प्रक्रिया कोई नई प्रक्रिया नहीं है।

जयशंकर ने कहा कि ये लीगल माइग्रेशन को सपोर्ट करने और अवैध माइग्रेशन को हतोत्साहित करने के लिए किया जाता है। अवैध प्रवासी वहां अमानवीय हालात में फंसे थे। अवैध अप्रवासियों को वापस लेना ही था। हम डिपोर्टेशन के मामले पर लगातार अमेरिकी सरकार के संपर्क में हैं ताकि भारतीयों के साथ किसी तरह का अमानवीय बर्ताव नहीं हो सके।

Created On :   7 Feb 2025 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story