बांग्लादेश: चीन में यूनुस का भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर दिए बयान की सीएम सरमा और बीरेन सिंह ने की निंदा

चीन में यूनुस का भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर दिए बयान की सीएम सरमा और बीरेन सिंह ने की निंदा
  • बीरेन सिंह ने यूनुस को लगाई फटकार
  • मोहम्मद यूनुस को संयम बरतना चाहिए-बीरेन सिंह
  • मोहम्मद यूनुस का बयान निंदनीय-सरमा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन यात्रा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर दिए विवादित बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बाद अब मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने फटकार लगाते हुए वीडियो को मूर्खतापूर्ण बताते हुए निंदा भी की।

हाल ही में यूनुस ने हाल ही में चीन से बांग्लादेश को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने की बात की थी। आपको बता दें यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर के सातों राज्यों को लैंडलॉक्ड (जमीन से चारों ओर से घिरा) क्षेत्र बताते हुए बांग्लादेश को हिंद महासागर का एकमात्र संरक्षक है कहा। यूनुस ने चीन से बांग्लादेश में अपनी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की बात कही।

मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा यूनुस और उनकी सरकार अपनी भू-राजनीतिक सपने को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर को मोहरा बना रही है। इस तरह के भड़काऊ बयान अनुचित हैं और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा यूनुस भारत के बारे में बेबुनियाद टिप्पणी न करने को कहा। उनका कहना है कि ऐसी बातें मूर्खतापूर्ण हैं और ऐसी बातों का निगेटिव परिणाम हो सकता हैं। सिंह ने आगे कहा कि भारत की एकता और अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती। मोहम्मद यूनुस को संयम बरतना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी यूनुस के बयान की निंदा की।

Created On :   1 April 2025 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story