दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता स्मृति ईरानी हो सकती हैं मुख्यमंत्री का नया चेहरा? राजनीतिक कयासों पर ईरानी ने दिया गोलमोल जवाब

भाजपा नेता स्मृति ईरानी हो सकती हैं मुख्यमंत्री का नया चेहरा? राजनीतिक कयासों पर ईरानी ने दिया गोलमोल जवाब
  • दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन?
  • नहीं दिया स्पष्ट जवाब
  • भाजपा की हैं आभारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश के अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार कैमरे के सामने नजर आई हैं। उन्होंने चुनाव के नतीजों के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर बात की है। जिसमें उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री होने की अटकलों को लेकर भी पूछताछ की गई है। यूट्यूब पर पोस्ट हुए एक पॉडकास्ट टॉप एंगल विद सुशांत सिन्हा में ईरानी ने कहा कि,"मेरा नाम हर चुनाव में लिया जाने लगा है। और मैं इन सब बातों पर भरोसा नहीं करती हूं।" साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ लड़ा था। जिसमें उन्होंने हार का सामना किया था।

दिल्ली के सीएम का चेहरा होंगी स्मृति ईरानी?

ईरानी ने कहा कि पिछले 10 चुनावों में गली नुक्कड़ के चुनावों में भी उनका ही नाम आता है। मेयर के चुनाव, विधायक के चुनाव, विधानसभा के चुनाव में मेरा ही नाम आता है। ऐसा कोई चुनाव नहीं है जहां मेरा नाम ना आया हो। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अब इन बातों पर बिल्कुल भरोसा नहीं करती हैं। बता दें राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर फरवरी 2025 में हो चुनाव हो सकते हैं।

नहीं दिया स्पष्ट जवाब

ईरानी ने दिल्ली के सीएम के चेहरे को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि, "आपको अगर अपने देश, प्रदेश या समाज के लोगों की सेवा का मौका मिलता है तो यह प्रिविलिज है। 140-145 करोड़ लोगों के देश में कितने लोग हैं जो संसद जा पाते हैं। जो तीन बार संसद जा पाते हैं। 5-6 विभाग के मंत्री रह पाते हैं। जो भी मौका मिले वो प्रिविलिज है।"

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि संगठन में भी वह 2 बार राष्ट्रीय मंत्री रहीं, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं, युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रहीं। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकरिणी की 5 बार सदस्य भी रह चुकी हैं। आगे उन्होंने कहा कि गडकरी साहब पहली बार महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने, तब वह सचिव थीं।

Created On :   29 Aug 2024 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story