हरियाणा विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के चेहरे पर लगी मुहर

बीजेपी ने जारी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के चेहरे पर लगी मुहर
  • दूसरी सूची में 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिले टिकट
  • विनेश फोगाट-कैप्टन योगेश बैरागी आमने सामने
  • 5 अक्टूबर को होंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। दूसरी लिस्ट में दो मुस्लिम कैंडिडेट्स के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से नसीम अहमद और पुन्हाना विधानसभा सीट से ऐजाज खान के नामों का एलान किया है। वहीं, पहलवान विनेश फोगाट को टक्कटर देने के लिए जुलाना सीट से कैप्टन योगेश बैरागी पर भरोसा जताया है। मालूम हो कि, BJP ने अपनी पहली लिस्ट में 67 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े -SC की डेडलाइन के बावजूद RG कर के डॉक्टर निकालेंगे मार्च! कोर्ट ने दिया आज शाम 5 बजे तक हड़ताल खत्म करने का निर्देश

इन उम्मीदवारों के नाम शामिल

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को टिकट गिया गया है। नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, असंध से योगेन्द्र राणा, गनौर से देवेन्द्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरोदा से प्रदीप सांगवान, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल से डॉ. कृष्ण कुमार, पटौदी से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से ऐजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन और बड़खल से धनेश अदलखा को टिकट दिया गया है।

कब होगा हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबरको होना है। नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर है। और नामांकन पात्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। नाम वापस लेने की लास्ट डेट 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें से 73 सामान्य और 17 एससी की सीटें हैं। बता दें कि इस बार के चुनाव में 10,321 शतायु मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Created On :   10 Sept 2024 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story