बिहार पुलिस पर हमला: मुरादाबाद में अपराधी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम, लोगों ने किया पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी

मुरादाबाद में अपराधी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम, लोगों ने किया पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी
  • बिहार पुलिस पर पथराव
  • 2 पुलिसकर्मी घायल
  • अस्पताल में ए़ड्मिट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमले की खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। दरअसल, पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए गए थी। इस दौरान कुछ लोग पुलिस पर ही पत्थर और ईंटे फेंकने लगे। पथराव के चलते 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक महिला पुलिस भी हैं। दोनों घायलों का इलाज सासाराम सदर हॉस्पिटल में जारी है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

सोची समझी साजिश के तहत हुआ हमला?

सासाराम मुफस्सिल थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रौशन कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें आरोपी के गांव में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जब वह उसे पकड़ने पहुंचे तो कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उनके ऊपर पत्थर फेंके गए। रौशन कुमार ने कहा कि यह हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। इस हमले के बारे में पहले से ही प्लानिंग की गई थी।

अररिया में एएसआई की हत्या?

आपको बता दें कि, बिहार में हाल ही में दो ASI की हत्या कर दी गई थी। अररिया में एएसआई राजीव रंजन एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने शादी के समारोह पहुंचे थे। इस दौरान अपराधी के सहयोगियों ने राजीव रंजन पर हमला कर दिया। जिससे उन्होंने अपनी जान गंवा दी। इस मामले में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह का मर्डर

मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह दो परिवारों के बीच झगड़ा सुलझाने गए थे। इस वक्त एक आरोपी ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी ने ASI को 30 से 40 मीटर तक घसीटा। इलाज के दौरान संतोष सिंह ने दम तोड़ दिया।

Created On :   9 April 2025 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story