UP में बड़ा हादसा: बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच गिरा, 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच गिरा, 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
  • बागपत में बड़ा हादसा
  • महोत्सव मना रहे लोगों पर गिरा स्टेज
  • 3 महिलाओं सहित 7 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागपत में मंगलवार (28 जनवरी) को एक बड़ा हादसा हो गया। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का मंच ढह गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई है। जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 50 से भी ज्यादा श्रद्धालु के नीचे दबे होने की संभावना है। मंच के गिरते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांधी रोड पर मानस्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मंच टूट कर गिरने से हादसा हुआ। काफी लोग अभी भी मंच के नीचे दबे हुए हैं। जिनको बचाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में लगभग छह से सात पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एड्मिट करवाया जा रहा है।

डीएम ने क्या कहा?

डीएम बागपत अस्मिता लाल ने जानकारी दी कि बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था। यहां लकड़ी का एक ढांचा गिर गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए। 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 5 लोगों की मौत हो गई है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Created On :   28 Jan 2025 11:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story