बम की धमकी: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, क्रू मेंबर्स को टॉयलेट में मिली चिट्ठी, बीच रास्ते से वापस मुंबई आया विमान

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, क्रू मेंबर्स को टॉयलेट में मिली चिट्ठी, बीच रास्ते से वापस मुंबई आया विमान
  • एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी
  • वापस लौटा प्लेन
  • चेकिंग में कुछ नहीं आया हाथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बोइंग 350 विमान ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से न्यूयॉर्क जाने के लिए उड़ान भरी। लेकिन धमकी मिलते ही विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होना पड़ा। प्लेन अजरबैजान के ऊपर से उड़ रहा था तब क्रू मेंबर्स को फ्लाइट के वॉशरूम में धमकी भरी चिट्ठी मिली। विमान के वापस मुंबई में लैंड होते ही चेकिंग हुई ताकि बम का पता लगाया जा सके। हालांकि, कुछ मिला नहीं। बताया जा रहा है कि यह धमकी झूठी थी।

कितने यात्री थे फ्लेन में मौजूद?

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट में 303 पैसेंजर्स थे। वहीं, 19 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। विमान दो रात दो बजे रवाना हुआ था और सुबह 10:25 पर वापस लौट गया। मुंबई से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट तक की दूरी फ्लाइट से 15 घंटों में पूरी होती है। एयर इंडिया ने कहा कि बोइंग 350 विमान, मंगलवार (11 मार्च) सुबह पांच बजे फिर से उड़ान भरेगा। एयर इंडिया ने दावा किया कि किसी यात्री को कोई परेशनानी न हो इसलिए उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जाएगाी।

'सुरक्षा के लिए की गई लैंडिंग'

एयर इंडिया ने कहा कि आज 10 मार्च 2025 को मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले AI-119 पर संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई बुलाया गया। विमान 10.25 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। एयर इंडिया के अधिकारी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। विमान अब 11 मार्च (मंगलवार) को सुबह 5 बजे उड़ान भरेगा। तब तक सभी यात्रियों को होटल में रहने, भोजन और अन्य सहायता दी जाएगी।

कई बार मिल चुकी है धमकियां

आपको बता दें कि, देश में बीते कुछ समय से फ्लाइट्स और स्कूलों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। एयर इंडिया की फ्लाइट को पहले भी धमकी मिल चुकी है।

Created On :   10 March 2025 4:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story