मौसम अपडेट: Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून फिर देगा दस्तक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega
  • दिल्ली में कुछ दिनों की राहत
  • बिहार में बाढ़ का अलर्ट जारी
  • हिमाचल प्रदेश में गरज चमक का येलो अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: इस बार मॉनसून समाप्त होने के बावजूद राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में मॉनसून एक्टिव मोड में रहेगा। आईएमडी ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और बिहार जैसे राज्यों में अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी की बात करें तो आज यहां हल्की ठंडक हो सकती है। दूसरी ओर बिहार में कुछ लोग गर्मी से परेशान हैं तो कहीं बाढ़ के आसार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े -उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रदेश में औद्योगिकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दिल्ली में मौसम का हाल?

राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला खत्म होता नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में अगले कई दिनों तक बारिश होने की उम्मीद नहीं है। 21 सितंबर को यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब दर्ज किया जाएगा। फिलहाल यहां का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि, राज्य में पूरी तरह से मॉनसून की वापसी नहीं हुई है। IMD ने राजधानी में कुछ दिनों बाद फिर से बारिश होने की संभावना जताई है।


बिहार का मौसम

बिहार में मौसम का रुख एक बार फिर बदल रहा है। यहां कुछ दिन पहले तक मॉनसून एक्टिव था, लेकिन अब बिहार के कुछ इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। शुक्रवार को मधुहनी में 38 डिग्री के पार दर्ज किया गया था। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। राज्य में कहीं बाढ़ के हालात बने हुए हैं तो कहीं लोग गर्मी से परेशान हैं।


आपको बता दें कि, भागलपुर में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। यहां तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


यह भी पढ़े -उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान और प्रदेश में औद्योगिकरण के विस्तार में सहायक हैं इन्वेस्टर समिट - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में मॉनसून का कहर

राजस्थान की बात करें तो राज्य में आने वाले 2 हफ्तों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अजमेर, जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर को कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, 25 सितंबर को आंधी और गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी मॉनसून कम सकरा हो रहा है। लेकिन बीते कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ का संकट बना हुआ है। आईएमडी ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार और असम में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े -'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये आगे बढ़ें', उज्जैन में सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में बोलीं राष्ट्रपति मुर्म

Created On :   21 Sept 2024 6:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story