मौसम अलर्ट: दिल्ली में अब भी मौसम का कहर जारी, फिर से निकले छाते और रेनकोट, जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा

आज का मौसम कैसा रहेगा
  • दिल्ली में हुआ येलो अलर्ट जारी
  • मंगलवार को रहेगी हल्कि बारिश की संभावना
  • दिल्ली में 185.0 AQI

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का मौसम अब करवट ले रहा है। दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे लेकिन बारिश का नामो निशान नहीं था। इसके बाद दोपहर में तेज धूप निकली जिससे उमस भरी गर्मी से हाल हुए बेहाल। साथ ही लोगों को सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बुधवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली और तेज हवाओं के साथ-साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

मंगलवार को होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही काले बादल भी छाए रहेंगे। इसके अलावा अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राजधानी में बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होना संभावित है। जिसके चलते सभी लोगों को चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में कितना AQI?

वायु प्रदूषण के चलते कम सेंसिटिव लोगों को भी समस्याएं आ सकती हैं। वहीं सेंसिटिव लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि AQI जितना ज्यादा होगा, उतना ही ज्यादा वायु प्रदूषण का स्तर होगा। जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने का खतरा है। बता दें कि 50 और उससे कम का AQI अच्छा माना जाता है। वहीं 300 से ज्यादा AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। वहीं दिल्ली में AQI 185.0 है।

AQI क्या होता है?

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक नंबर होता है जिससे हवा की गुणवत्ता पता लगाई जाती है। साथ ही भविष्य में होने वाले प्रदूषण स्तर का भी पता लगाया जाता है। हर देश का AQI वहां मिलने वाले प्रदूषण कारकों के आधार पर अलग-अलग होता है। भारत में एक्यूआई को मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट, फॉरेस्ट और क्लाइमेट चेंज कि तरफ से इसे एक संख्या, एक रंग, एक विवरण के आधार पर लॉन्च किया गया था। जिसके चलते देश के सभी लोग इसे समझने में समर्थ रहें। साथ ही प्रदूषण की गंभीरता को समझें।

यह भी पढ़े -दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया

Created On :   17 Sept 2024 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story