साझा विरासत: 5 फरवरी से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव , सीमावर्ती जिलों में निकलेगी सांस्कृतिक यात्रा

5  फरवरी से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव , सीमावर्ती जिलों में निकलेगी सांस्कृतिक यात्रा
  • महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग कर रहा है
  • भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत
  • नेपाल और उत्तर प्रदेश के कलाकार संगीत, लोक गीत व नृत्य पेश करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 5 फरवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान सीमावर्ती जिलों में सांस्कृतिक यात्रा भी निकाली जाएगी। आयोजन में नेपाल और उत्तर प्रदेश के कलाकार संगीत, लोक गीत व नृत्य पेश होंगे। शुक्रवार को एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का मुख्य मकसद भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। आयोजन से दोनों देशों के नागरिक एक मंच पर आ सकेंगे। ये दोनों देशों को एक मंच पर आने का मौका देता है।

विरासत को बरकरार रखने की परंपरा

अधिकारी ने बताया कि भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को बरकरार रखने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन कर रहा है।

भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगी मजबूत

महोत्सव भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करेगा। दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों, साझी संस्कृति और पारंपरिक संबंधों को बढ़ावा देता है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शन, संगीत, नृत्य और पारंपरिक भोजन की विशेषताएं शामिल हैं।

यूपी संस्कृति विभाग की ओर से निकाले जाने वाली भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन की सांस्कृतिक यात्रा 5 फरवरी को सिद्धार्थनगर से प्रारंभ होगी, जो महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी होते हुए 23 फरवरी को पीलीभीत में संपन्न होगी।

कब कब किस जिले में आयोजन

आयोजन 5 से 7 फरवरी को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर, 11 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज, 13 फरवरी को बुद्ध पीजी महाविद्यालय कुशीनगर, 15 फरवरी को एसएसबी ग्राउंड बलरामपुर, 17 फरवरी को जगजीत इंटर कालेज श्रावस्ती, 19 फरवरी को लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज बहराइच, 21 फरवरी को राजकीय एकलव्य आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज-एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना परिसर लखीमपुर खीरी और 22-23 फरवरी को गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह ड्रमंड इंटर कॉलेज पीलीभीत में संपन्न होगा।

Created On :   31 Jan 2025 12:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story