चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 चरण में होंगे मतदान, 23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 चरण में होंगे मतदान, 23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती
  • चुनाव आयोग ने किया महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी चुनाव तारीखों का एलान
  • महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
  • झारखंड में 81 सीटों पर 2 फेज में होंगे इलेक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-क्श्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद इलेक्शन कमीशन ने आज (15 अक्टूबर) झारखंड और महाराष्ट्र उपचुनाव की डेट्स का एलान कर दिया है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस जारी है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जिसके बाद 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। वहीं, झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहला फेज 13 नवंबर और दूसरा 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के लिए भी तारीख तय कर दी है। यूपी में 13 नवंबर को चुनाव होंगे जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

आपको बता दें कि, झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं, अगर महाराष्ट्र की बात कें तो राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म होने जा रहा है।

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग की दोपहर साढ़े तीन बजे पीसी


Live Updates

Created On :   15 Oct 2024 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story