Teddy Day 2025: वैलेंटाइन के तीसरे दिन मनाया जाता है टेडी डे, चलिए जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है और कब हुआ था शुरू?
![वैलेंटाइन के तीसरे दिन मनाया जाता है टेडी डे, चलिए जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है और कब हुआ था शुरू? वैलेंटाइन के तीसरे दिन मनाया जाता है टेडी डे, चलिए जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है और कब हुआ था शुरू?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/09/1401814-.webp)
- वैलेंटाइन वीक हो गया है शुरू
- चौथा दिन होता है टेडी डे
- ये है इसका इतिहास
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इसका चौथा दिन टेडी डे के नाम से जाना और मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे और अपनों को टेडी गिफ्ट करते हैं। इस दिन टेडी देने से आप उनके लिए अपना ग्रैटिट्यूड व्यक्त करते हैं। इस दिन सभी लोग अपने पार्टनर को भी टेडी देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। टेडी डे मनाने के पीछे का उद्देश्य एक दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए ही होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेडी क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई थी? अगर नहीं, तो चलिए टेडी डे के बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं।
टेडी डे क्यों मनाते हैं?
टेडी डे मनाने के लिए सुबह का समय बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिन सभी लोग अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करते हैं और अपना ग्रौटिट्यूड व्यक्त करते हैं। आप अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करने के साथ-साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखकर दे सकते हैं। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं और प्यारी-प्यारी बातें कहते हैं।
क्यों मनाया जाता है टेडी डे?
वैलेंटाइन वीक में जितने भी दिन होते हैं उन सभी का एक ही काम होता है वो है अपने बेटर हाफ के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करना। आप अपने बेटर हाफ को स्पेशल फील कराने के लिए दिनों के हिसाब से चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। जब कपल्स अपने लवर को टेडी देकर ये दिन मनाते हैं।
कब हुई थी शुरुआत?
हालांकि, इससे जुड़ी कई सारी कहानियां हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि, अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट के नाम पर ही टेडी डे मनाया जाता है। क्योंकि, उन्होंने एक बार यात्रा के समय एक जानवर को मारने से मना कर दिया था, इसकी जगह एक टेडी बियर यानी भालू का खिलौना बनवाया था।
Created On :   9 Feb 2025 1:53 PM IST