Propose Day 2025: वैलेंटाइन वीक का दूसरा डे होता है प्रपोज डे, जानें क्या होता है प्रपोज डे और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?
![वैलेंटाइन वीक का दूसरा डे होता है प्रपोज डे, जानें क्या होता है प्रपोज डे और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत? वैलेंटाइन वीक का दूसरा डे होता है प्रपोज डे, जानें क्या होता है प्रपोज डे और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/07/1401298-.webp)
- वैलेंटाइन वीक हो गया है शुरू
- दूसरा डे प्रपोज डे के तौर पर जाता है मनाया
- प्रपोज डे मनाने का महत्व
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज से ही वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। आज रोज डे था और कल प्रपोज डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे से अपने मन की बातें कहते हैं। अगर कुछ भी नहीं है तो आप अपने मन की बात रख सकते हैं, अपनी चाहत बता सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई थी।
क्यों मनाते हैं प्रपोज डे?
जॉन माइकल ओ'लॉलिन नाम के एक शख्स ने इसको शुरू किया था। इस दिन उन्होंने राष्ट्रीय प्रस्ताव दिया था। जॉन माइकल की चचेरी बहन ने अपने प्रेमी से संबंध तोड़ दिया था क्योंकि उसने उसको प्रपोज नहीं किया था। जॉन माइकल दूसरों को याद दिलाना चाहते थे कि अपने सच्चे प्यार को प्रपोज करने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि समय से अपने मन की बात कह देनी चाहिए। इसके बाद से ही इस दिन की शुरुआत हो गई थी।
क्या है प्रपोज डे का महत्व?
ये उन लोगों के लिए है जो रोमांटिक रिश्ते में पहले से हैं या एक रिश्ते में आना चाहते हैं। तो ये दिन आपके लिए एक अच्छा दिन साबित हो सकता है। इस दिन लोग रोमांटिक तरह से एक दूसरे को प्रपोज करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देते हैं और रोमांटिक आउटिंग पर भी जाते हैं।
Created On :   7 Feb 2025 6:05 PM IST