Promise Day 2025: वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे, जानें क्या है इस दिन का इतिहास?
![वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे, जानें क्या है इस दिन का इतिहास? वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे, जानें क्या है इस दिन का इतिहास?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402175-.webp)
- वैलेंटाइन वीक हो गया है शुरू
- इसका पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे
- ये है इसका इतिहास
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। जिसमें से 4 दिन बीत भी चुके हैं। अब पांचवां दिन प्रॉमिस डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन सभी लगो एक दूसरे को वादा देते हैं, जिसको वो जीवन भर निभा पाएं। इस दिन सभी लोक एक दूसरे से ऐसे वादे भी करते हैं, जिससे उनके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि इसका इतिहास क्या है, तो चलिए प्रॉमिस डे के इतिहास के बारे में जानते हैं।
क्या है प्रॉमिस डे का महत्व?
प्यार, दोस्ती या कोई भी अपना रिश्ता भरोसे पर ही टिका होता है। वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे इसी भरोसे को और ज्यादा मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे से रिश्ते में इमानदारी, वफादारी और साथ निभाने का वादा करते हैं।
क्या है इसकी हिस्ट्री?
प्रॉमिस डे के इतिहास की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ये वैलेंटाइन वीक के और दिनों की तरह ही पश्चिमी देशों से प्रेरित माना जाता है। प्रॉमिस डे से जुड़ी एक कहानी के मुातबिक, साल 1816 में राजकुमारी चार्लोट ने अपने होने वाले पति को प्रपोज करके अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करने का वादा किया था। तब से ही धीरे-धीरे इस दिन को प्रॉमिस डे का नाम दे दिया गया था। इस दिन हम कई सारे वादे कर सकते हैं, जैसे लॉएलिटी, हमेशा साथ रहने का वादा, सम्मान और समझदारी का वादा, भरोसा, हमेशा खुश रहने जैसे वादे शामिल हैं। इसके अलावा आप अपने मन के हिसाब से वादे कर सकते हैं।
Created On :   10 Feb 2025 11:30 PM IST