गर्मी के मौसम में घर पर लगाएं ये खूबसूरत और खुशबूदार फूल

डिजिटल डेस्क। गर्मी का तापमान अभी से 38 और 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में घर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए घर में मौसमी पौधे लगाना एक बेहतर ऑप्शन है। गर्मियों के मौसम में घर का हरा-भरा और खुशबूदार माहौल मन को सुकून पहुंचाता है। घर में हरियाली होने से घर ठंडा भी रहता है। सभी लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि गर्मियों के मौसम में कौन से फूल खिलते हैं, जो आसानी से घर पर लगाए जा सकते हैं। तो आज हम आपको गर्मियों के मौसम में खिलने वाले फूलों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप आसानी से अपने घर में लगा सकती हैं।

ब्लॉसम के फूल गर्मियों में खिलते हैं। यह हमारे घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं।

गेंदे का फूल बहुत ही खूबसूरत और खुशबूदार होता है। यह आसानी से घर में उग जाता है। इस फूल को अपने घर और बगीचे में लगाकर आप अपने घर को खुशबूदार और खूबसूरत बना सकती हैं।

गुड़हल का फूल गर्मियों के मौसम में खिलने वाला फूल है। देखने में यह काफी अच्छा लगता है। गुड़हल का फूल कई रंगों में पाया जाता है, लेकिन ज्यादातर ये लाल रंग का होता है। इसे भी आप आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं। इसे लगाने से घर की खूबसूरती भी बढ़ती है।

गर्मी के मौसम सूरजमुखी का फूल आसानी से उगता है, क्योंकि इसे तेज धूप की जरुरत होती है। तो गर्मी के मौसम में बेफिक्र होके आप इसे अपने घर में लगा सकते हैं।
Created On :   13 April 2019 12:42 PM IST