कियारा अडवाणी की शादी में शानदार लुक में पहुंची ईशा अंबानी, शादी के लिए बेस्ट हैं ईशा के ये ट्रेडिशनल लुक्स

डिजिटल डेस्क मुंबई। कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच चुके हैं। वहीं कियारा की बचपन की फ्रेंड ईशा अंबानी को भी एयरपोर्ट पर खास अंदाज में स्पॉट किया गया। बचपन की दोस्त कियारा की मेहंदी में ईशा सिंपल व्हाइट शरारा में पहुंची। ईशा के ट्रडिशनल आउटफिट कलेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर आपको भी किसी शादी में शामिल होना है तो, आप ईशा अंबानी के कुछ बेहतरीन ट्रडिशनल आउटफिट को रिक्रिएट कर सकती हैं।
ऑफ वाइट शरार में आईं नजर
दोस्त कियारा की शादी में जाते हुए ईशा अंबानी ऑफ वाइट सिपंल व्हाइट शरारा में सुंदर नजर आईं। उनके शरारा में गोटा पत्ती की हैवी लेस लगी हुई थी। जिसे ईशा ने गोल्डन हील्स के साथ केरी किया था। वहीं उन्होंने स्टोन वाले हैवी चोकर के साथ अपने लुक को पूरा किया।
पेस्टल पिंक प्लाजो सूट
प्लाजो सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ईशा अंबानी ने हाल ही में पिंक कलर का प्लाजो सूट कैरी किया था। ड्रेस के साथ मेकअप की बात करें तो पिंक ब्लशिंग, पिंक गाल, मैचिंग लिप्स और आईशैडो के साथ मेकअप को कंप्लीट किया। आप आसानी से बाजार से सिल्क का कपड़ा लेकर इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
अनारकली सूट
इन दिनों अनारकली सूट एक बार फिर चलन में आ गया है। और शादी में सफेद आउटफिट पहनना जैसे नोर्मल हो गया है। अगर आप भी शादी में अनारकली सूट पहनने का सोच रही है तो आप ईशा के इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। ईशा ने आइवरी कलर का अनारकली सूट पहना है जिस पर हैवी चिकनकारी का वर्क किया गया है। इसे साथ ही उन्होनें हैवी नेकलेस के साथ लुक को पूरा किया है।
लाइट ग्रीन फॉइल लहंगा स्कर्ट
इन दिनों पेस्टल लाइट कलर ट्रेंड में हैं। अगर आप लंहगा पहनना चाहती है लेकिन आपको कुछ सिंपल ट्राई करना है तो आप ईशा के इस लुक को केरी कर सकती है। उनके फ्लोई लहंगा स्कर्ट को गोल्डन लेस से डोकोर किया गया है। साथ में ईशा ने सिल्वर और ग्रीन चोकर पहना है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
Created On :   6 Feb 2023 1:35 PM IST