हेल्थ टिप्स: अगर आप भी हैं खराब मेंटल हेल्थ के शिकार, तो अपनाएं ये कमाल की आदतें, दिमाग रहेगा शांत

अगर आप भी हैं खराब मेंटल हेल्थ के शिकार, तो अपनाएं ये कमाल की आदतें, दिमाग रहेगा शांत
  • मेंटल हेल्थ का रखें खास ध्यान
  • जरूरत से ज्यादा सोचना करें बंद
  • अपनाएं अच्छी आदतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेंटल हेल्थ का ठीक रहना बेहद जरूरी है। लेकिन आज कल कई लोग अपनी मेंटल हेल्थ को ही नजरअंदाज करते जा रहे हैं। खराब मेंटल हेल्थ की एक बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना है। हम हर वक्त कुछ न कुछ सोचते ही रहते हैं। अगर आप भी खराब मेंटल हेल्थ से परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ कमाल की आदतें लेकर आए हैं जिसको अपनाकर आप भी खराब मेंटल हेल्थ से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन आदतों के बारे में।

ज्यादा न सोचें

अगर आप भी हर वक्त कुछ न कुछ सोचते रहते हैं तो ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। दिमाग को शांत रखने के लिए आप हर दिन योग करें।

मेडिटेशन करें

मेडिटेशन करने से हमारे दिमाग में जितने भी विचार होते हैं उन्हें शांत किया जा सकता है। हर दिन 20 से 25 मिनट जरूर मेडिटेशन करें।

अच्छा खाना खाएं

अगर आप पौष्टिक खाना खाएंगे तो ये शरीर के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी असर डालता है। बाहर का तला-भुना खाने से आलस आता है और हम बिना कुछ किए पड़े रहते हैं। ऐसे में लोगों की मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

फ्री न रहें

अगर हम कोई काम नहीं करते और हर वक्त बस फ्री बैठे रहते हैं तो इससे भी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। कुछ न कुछ काम जरूर करें। बिजी रहेंगे तो फालतू के विचार दिमाग में नहीं आएंगे।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 Feb 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story