ब्यूटी टिप्स: पीले दांतों से हैं परेशान तो अपने टूथपेस्ट मे मिलाएं इन चीजों को, घर पर ही मोतियों जैसे चमक जाएंगे दांत

- पीले दांतों को लेकर ना लें टेंशन
- अपने टूथपेस्ट में मिलाएं इन चीजों को
- ऐसे पाएं सफेद दांत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई सारे लोग अक्सर अपने दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं और उसको छुपाने से काफी ज्यादा परेशान होते हैं और खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। अगर आप भी अपने पीले दांतों से परेशान हैं तो अब और चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लाए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही अपने दांतों को साफ करके सफेद बना सकते हैं। लेकिन जान लें दांतों का नेचुरल कलर थोड़ा सा पीला होता है, इसलिए अगर बिल्कुल कम हैं तो ज्यादा परेशान ना हों। तो चलिए दांतों को साफ करने के लिए इन घरेलू उपायों को जानें।
इन उपायों का करें उपयोग
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट है। ये दांतों को से सारे दाग-धब्बे और पीलापन हटाने में मददगार साबित होता है। इसलिए अगर आप अपने टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाएंगे तो आपके दांत काफी ज्यादा साफ हो जाएंगे।
नींबू का रस
अगर आप अपने टूथपेस्ट में कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लेंगे तो आपके दांत काफी ज्यादा साफ हो जाएंगे। इसको आपको हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार ही करना है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा एसिड दांतों के लिए परेशानी बन सकता है।
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से दांत आराम से साफ हो सकते हैं। अगर आप नेचुरल नारियल तेल लेकर उसको अपने मुहं में एक चम्मच डाल लेते हैं तो आपकी मुंह से संबंधित कई सारी परेशानियों से आराम मिल सकता है।
हल्दी
आप अपने टूथपेस्ट में एकचुटकी हल्दी डाल लेंगे तो आपके दांत अच्छे से साफ हो जाएंगे और आपके दांत हेल्दी भी हो जाएंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   19 Feb 2025 6:57 PM IST