होली 2025: होली खेलते समय बचाना है अपनी आंखों को, तो इन टिप्स तो अपनाकर रखें अपनी आंखों का खास ख्याल

- होली के त्योहार है आने ही वाला
- इस दिन सभी लोग खेलते हैं होली
- ऐसे रखें अपनी आंखों का खास ख्याल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार आने में केवल दो दिन ही बाकी रह गए हैं। इस बार होली शुक्रवार 14 मार्च को खेली जाएगी। इस रंगों के त्योहार का पूरा भारत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन सभी लोग अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते हैं। जमकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन त्योहारों में अपनी हेल्थ का भी खास ख्याल रखना होगा। इसलिए होली पर हर्बल कलर्स तो इस्तेमाल करें ही। साथ ही आप अपनी आंखों का भी बहुत ध्यान रखें। क्योंकि आंखों में रंग जाने से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आंखों का ख्याल कैसे रखना है।
इन टिप्स से रखें आंखों को सेफ
साफ पानी से धोएं
अपनी आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। क्योंकि हमारी आंखें तो पहले से ही गंदी हैं उसपर गंदे पानी का उपयोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए ही अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं।
सनग्लासेस लगाएं
सिंथेटिक रंगों से बचने के लिए होली खेलते समय सनग्लासेस जरूर लगाएं। इससे आपकी आंखें रंगों में मिले केमिकल से बची रहेंगी। होली के समय अगर आप लेंस लगाते हैं तो बिल्कुल भी मत लगाएं बल्कि चश्मा पहनें।
इन बातों का रखें ध्यान
आंखों को होली खेलते समय बिल्कुल भी ना रगड़ें और उनको कम से कम छुएं। हाथों में लगा हुआ रंग आंखें मलने पर जलन का भी कारण बन सकता है। इसलिए हाथों को आंख से बिल्कुल दूर रखें। अगर जलन होती भी है आंखों में तो आई टिश्यू वाइप्स का उपयोग करें या साफ रूमाल से साफ करें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   12 March 2025 6:34 PM IST