होली 2025: रंगों के त्योहार में रंगने के लिए पूरा भारत कर रहा है इंतजार, जानें और किन देशों में होली का हो रहा है इंतजार

- होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी
- भारतीय लोग कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
- इन देशों में भी मनाई जाती है होली
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार आने ही वाला है बस, ये त्योहार भारत में तो बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। होली के त्योहार को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें पकवानों के साथ-साथ शानदार रंगों के साथ होली खेली जाती है। होली रंगों का ही नहीं बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने का भी त्योहार है। पूरे देश में धूमधाम से होली खेली जाती है। लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग जगहों पर भी शानदार होली खेली जाती है। तो चलिए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों में होली के रंगों में लोग रंगते हैं।
भारत की बात करें तो यहां पर वृंदावन और बरसाने की होली बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। हर साल होली खेलने के लिए भारी श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ जमा होती है। इसके अलावा भी भारत के कई सारे राज्यों में अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है।
नेपाल में कैसे मनती है होली?
भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बारे में जानें तो यहां पर भी होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर होली को फागु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन नेपाल के लोग एक दूसरे को रंगों से भरे गुब्बारे मारकर होली खेलते हैं।
बांग्लादेश
कई सारे मुस्लिम देश भी होली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है, जहां पर होली को दोल पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है और इस दौरान ही लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
पाकिस्तान
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदू आबादी रहती है और यहां भी शानदार तरीके से होली मनाई जाती है। पाकिस्तान में कराची, लाहौर की होली का त्योहार बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है और इस दिन यहां पर सभी लोग बहुत ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाते हैं।
अमेरिकी शहरों में भी धूमधाम तरीके से मनाई जाती है होली
कई अमेरिकी शहरों और यूरोपीय राज्यों में भी धूमधाम तरीके से होली मनाई जाती है। इस समय लोग नाच-गाना भी करते हैं और रंगों के त्योहार में रंग जाते हैं।
फिजी में कैसे मनाते हैं होली?
फिजी में भी होली मनाने का कल्चर काफी प्रसिद्ध है। यहां पर भी रंगों के इस त्योहार को बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं रंगों के गुब्बारे मारकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और एंजॉय करते हैं। इंडोनेशिया में होली प्रोह्यो के नाम से मनाई जाती है, जिसमें लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और नाचते हैं।
Created On :   10 March 2025 6:16 PM IST