Holi 2025: जिन कपड़ों में खेली होली उसे बाद में पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें होली वाले कपड़ों का क्या करना चाहिए?

- 14 मार्च को है होली
- धूमधाम से मनाया जाता है त्योहार
- मतभेद भूलकर सब एक दूसरे को लगाते हैं रंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में होली का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की लीलाएं याद की जाती हैं क्योंकि यह त्योहार इसी से जुड़ा हुआ है। होली पर घरों में खूब सारे स्वादिष्ट पकवान बनते हैं जैसे गुजिया, मठरी आदि। मेहमानों को रंग लगा कर उनका मुंह मीठा करवाया जाता है। होली में लोग मतभेद भूलकर एक दूसरे को खूबसूरत और अलग-अलग रंगों से रंग देते हैं।लेकिन आप होली खेलने के बाद कपड़ों का क्या करते हैं? कई लोग तो धो कर वही कपड़े फिर से पहनने लगते हैं। हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि जिन कपड़ों में होली खेली हो उसे धो कर पहनना नहीं चाहिए। चलिए जानते हैं होली वाले कपड़ों के साथ क्या करने से बचना चाहिए?
धो कर फिर से न पहनें होली वाले कपड़े
कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि जिन कपड़ों में आपने होली खेली हो उसे धो कर पहनना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि उसमें सकारात्मक नहीं होती। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो दोबारा ऐसा न करें।
दान करें कपड़े का
ज्योतिषियों के मुताबिक, जिन कपड़ों में होली खेली हो उन्हें किसी को दान करना अच्छा माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का आती है।
शाम को दान करने से बचें
होली वाले कपड़ों को दोपहर तक दान कर सकते हैं। शाम को दान करना शुभ नहीं माना जाता है।
बिना धोए कपड़ों का नहीं करें दान
ज्योतिषियों के अनुसार, होली के रंगों में रंगे हुए कपड़ों को पहले अच्छे से धो लें। ठीक तरह से धोने के बाद ही कपड़ों को दान करना शुभ माना गया है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   11 March 2025 6:40 PM IST