हेल्थी लाइफस्टाइल: अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान, तो इन गलतियों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान, तो इन गलतियों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज
  • आज-कल कई लोग हैं मोटापे से परेशान
  • सही समय पर खाएं खाना
  • फास्ट फूड को करें इग्नोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग मोटापे से परेशान हैं। वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हमारी लाइफस्टाइल है। आज-कल हम घर का हेल्दी खाना छोड़कर होटल और रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। बाहर के खाने में फैट बहुत ज्यादा होता है जिससे हम वेट गेन कर लेते हैं। वजन बढ़ने की वजह सिर्फ अनहेल्दी खाना ही नहीं बल्कि ज्यादा समय तक एक जगह बैठे रहना भी है। स्लिम और फिट दिखने के लिए हम ढेरों तरीके अपनाते हैं। इसके बावजूद हम जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे हमारा वजन कम नहीं होता और कई बार तो उल्टा बढ़ जाता है। अगर आप भी मोटापा कम करके पतले दिखना चाहते हैं तो इन चीजों से सावधान हो जाइए।

ओवर ईटिंग

वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा खाना है। फिर चाहे वह हेल्दी फूड हो या अनहेल्दी। बाहर के तले भुने खाने से फैट बढ़ता है। वहीं अगर आप जरूरत से ज्यादा हेल्दी खाना खाते हैं तो कैलोरी बढ़ने लगती है। ज्यादा कैलोरी शरीर के मोटापे की वजह बनती है। अगर आप मोटापे से बचना चाहते हैं तो उतना ही खाएं जितना शरीर के लिए ठीक है।

एक्सरसाइज न करना

हम जी भर के खा तो लेते हैं लेकिन शरीर को फिट रहने के लिए कसरत भी जरूरी है। एक्सरसाइज से चर्बी कम होती है, शरीर में फुर्ती रहती है, स्लिम फिट रहते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अगर आप एक्सरसाइज से बचते हैं तो शरीर कमजोर हो सकता है साथ ही आलस बना रहता है। स्लिम-फिट रहने के लिए हर दिन कम से कम 20 से 25 मिनट तक वॉक करिए।

भरपूर भोजन न करना

हम कई बार वेट कम करने के लिए खाना पीना ठीक से नहीं खाते। भरपूर मात्रा में खाना न खाने से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते जैसे प्रोटीन, विटामिन और अलग-अलग प्रकार के मिनरल्स। हेल्दी खाने में महत्पूर्ण तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं।

खाना बंद करना

काफी लोग सोचते हैं कि जल्दी पतला होने के लिए खाना छोड़ देना बेस्ट ऑप्शन है। न जाएगी शरीर में कैलोरी और न बढ़ेगा वजन। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो तुरंत बंद कर दीजिए। खाना न खाने से कई बीमारियां हो सकती है। वजन को बढ़ने से रोकने और शरीर की मजबूती के लिए, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में हेल्दी भोजन करें।

खाने में जरूरत से ज्यादा चीजें मिलाना

कुछ लोग हेल्दी खाने में एक्सट्रा चीजें मिला कर उसे अनहेल्दी बना देते हैं। जैसे फलों में भरपूर शुगर होती है लेकिन अगर हम उसके ऊपर से और भी ज्यादा चीनी डालेंगे तो वह फल हमारे शरीर में जाकर नुक्सान पहुंचा सकता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Jan 2025 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story