ईद 2025: इस ईद चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग भी दिखे गाढ़ा और सुंदर, तो इन टिप्स को करें फॉलो, हाथ लगेंगे सुंदर!

- ईद होता है बहुत ही खास त्योहार
- एक दूसरे से गले मिलकर देते हैं शुभकामनाएं
- मेहंदी को इन टिप्स से करें गाढ़ी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद-उल-फितर का त्योहार कुछ दिनों में आने ही वाला है। ये त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी ज्यादा अहम होता है। इस दिन हर व्यक्ति अपने हिसाब से खुशियां मनाता है। ईद के दिन सभी लोग नए कपड़े पहनकर अच्छे से तैयार होते हैं। सभी पुरुष सुबह तैयार होकर नमाज अदा करने जाते हैं। वहीं, महिलाएं घर पर तरह-तरह के पकवान बनाती हैं और सभी लोग मिलकर ईद की खुशियां मनाते हैं। इस दिन सभी महिलाएं और लड़कियां हाथों में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं और चाहती हैं कि वो गाढ़ी हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं जिससे आप आराम से अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा कर सकती हैं।
मेहंदी लगाने से पहले करें ये काम
एक्सफोलिएट
मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से एक्सफोलिएट करें। जिससे मेहंदी अच्छी तरह से उभरकर आएगी। साथ ही, आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत दिखेगी।
नींबू रस
मेहंदी में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा होगा।
चाय पत्ती
मेहंदी पाउडर को चाय पत्ती के पानी में डालकर पेस्ट बना लें। फिर उसके बाद इससे मेहंदी लगाएं। आपकी मेहंदी गाढ़ी हो जाएगी और बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
कॉफी
आप चाहें तो कॉफी का पानी भी मिला सकते हैं। इससे भी आपकी मेहंदी को गहरा होने में मदद मिलती है।
मेहंगी लगाने के बाद ध्यान रखें इन बातों का
तेल
मेहंदी सूख जाने के बाद हाथों पर तेल लगा लें। आप नारियल, जैतून या सरसों का तेल ले सकते हैं। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है।
चूना
मेहंदी सूख जाने के बाद एक चुटकी चूने को थोड़े पानी में मिला लें। इसके बाद हाथों पर अप्लाई करें। इससे आपके मेहंदी का रंग दोगुना हो जाता है।
धूप
मेहंदी लगाने के बाद हाथों को धूप से बचाएं क्योंकि तेज धूप की वजह से मेहंदी फेड हो सकती है।
Created On :   19 March 2025 6:34 PM IST