हेल्थ टिप्स: अगर आप भी रहते हैं अपच से परेशान, तो अब परेशान होने की नहीं है जरूरत, इन चीजों को खाने से होगी पाचन क्रिया तेज
![अगर आप भी रहते हैं अपच से परेशान, तो अब परेशान होने की नहीं है जरूरत, इन चीजों को खाने से होगी पाचन क्रिया तेज अगर आप भी रहते हैं अपच से परेशान, तो अब परेशान होने की नहीं है जरूरत, इन चीजों को खाने से होगी पाचन क्रिया तेज](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/03/1400051-screenshot-2025-02-03-225042.webp)
- पाचन क्रिया में नहीं होगी परेशानी
- रहते हैं कई लोग अपच से परेशान
- इन चीजों का करें सेवन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खाने-पीने में लापरवाही बरतने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चाहें वो कोई भी मौसम हो लेकिन अपच की समस्या तो परेशान करती ही है। आपको अपने खान-पान में जरूरत से ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए। हमारा अक्सर तला -भूना, चाट, भुट्टा खाने का मन करता है, लेकिन यही सब चीजें आपके पेट के लिए समस्याएं खड़ी कर सकती हैं। इसलिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो और बीमारी आपसे कोसो दूर रहें। तो चलिए जानते हैं कि हेल्दी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
तुलसी की चाय
अक्सर बैड बैक्टीरिया पैदा होते हैं और हमको बीमार करने में मजबूर होते हैं। इसलिए बैड बैक्टीरिया के पैदा होते ही आप तुलसी की चाय पी सकते हैं। क्योंकि तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसलिए उसकी चाय पीना फायदेमंद होता है। या फिर खाने के साथ तुलसी का एक पत्ता जरुर खाएं।
अदरक
अदरक का एक टुकड़ा कई बीमारी को ठीक करने की क्षमता रखता है इसलिए हमेशा अदरक वाली चाय पीएं। अगर आप चाय नहीं पीते हैं, तो सब्जी बनाते समय जरा सा अदरक का टुकड़ा सब्जी में डाल दें। इससे जुखाम-खासी जल्दी नहीं होती है। बता दें, दही का सेवन भी ना करें, इसकी जगह काले नमक के साथ छाछ लें, ये आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है।
देसी घी
अधिकांश तौर पर हमारा स्वास्थ्य पेट से जुड़ा रहता है अगर आपको पाचन संबंधी कोई भी समस्या है तो आपने आहार में घी को शामिल करें। ये सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।
शहद
शहद के फायदे तो सभी जानते हैं, शहद के सेवन से एक्स्ट्रा फैट घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपके डाइजेशन, एलर्जी और बीमारियों को दूर रखने में भी असरकारक होती है। इसलिए अपनी डाइड में शहद को जरुर शामिल करें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   3 Feb 2025 11:02 PM IST