आतिशी: दिल्ली की नई सीएम बनीं आतिशी, जानें इनके नाम का मतलब और पर्यायवाची

दिल्ली की नई सीएम बनीं आतिशी, जानें इनके नाम का मतलब और पर्यायवाची
  • क्या है आतिशी के नाम का मतलब?
  • इस वजह से हटाया था आतिशी ने अपना मिडिल नेम
  • कौन हैं आतिशी?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आतिशी नाम के लोग काफी आविष्कारशील और रचनात्मक होते हैं। वो जिंदगी को बहुत ही खूबसूरत तरीके से आनंद लेते हुए जीने में विश्वाश रखते हैं। इनका स्वभाव दोस्ताना होता है जो जीवन में इनको बहुत सारे दोस्त बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इनमें सामाजिक कौशल वाले गुण इनको एक अच्छा सर्कल बनाने में मदद करते हैं। आतिशी नाम के लोग बहुत उत्साही होते हैं और उनमें यह स्वाभाविक क्षमता होता है जिसकी वजह से वे निराश लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

“आतिशी” नाम का पर्यायवाची

“आतिशी” एक भारतीय मूल के हिन्दू लड़की का नाम है जिसका मतलब 'उग्र', 'तेजस्‍वी', 'प्रज्‍वल‍ित होने वाला' या ‘अंगारे जैसा लाल’ होता है। इनकी राशि मेष होती है। आतिशी का इंग्लिश मीनिंग “POWER” होता है। इनके पास जादुई क्षमता और महान रचनात्मक कौशल होती है। ये बहुत ही सहज, मिलनसार और कला के प्रेमी हैं और एक उच्च आत्म-सम्मान के साथ, आतिशी दूसरों का ध्यान जीतने में सक्षम होती हैं।

आतिशी ने मिडिल नेम क्यों हटाया

2018 के चुनाव से ठीक पहले आतिशी ने अपना मिडिल और सरनेम को इस्तमाल करने से हटा दिया। इसकी वजह ये थी कि वह चाहती थीं कि लोग उन्हें उनके काम से याद करें और उनके काम पर ध्यान दें न कि उनके वंश पर।

कौन हैं “आतिशी”

आतिशी का जन्म दिल्ली में 8 जून, 1981 में हुआ था। ये पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं। साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएटेड हैं। आतिशी साल 2020 में पहली बार कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनी थीं। साल 023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं थीं। साल भर के बाद वो मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इन्होंने साल 2013 में पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल करने में असफल रहीं थीं।

Created On :   17 Sept 2024 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story