Chocolate Day 2025: वैलेंटाइन के तीसरे दिन मनाया जाता है चॉकलेट डे, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन और कब हुआ था शुरू?
By - Bhaskar Hindi |8 Feb 2025 11:37 PM IST
- वैलेंटाइन वीक हो गया है शुरू
- तीसरा दिन जाना जाता है चॉकलेट डे के नाम से
- ये है इसका इतिहास
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक का आगाज हो गया है। इसका तीसरा दिन चॉकलेट डे के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को और अपने चाहने वालों को चॉकलेट देकर उनकी तरफ अपना ग्रैटिट्यूड भी व्यक्त करते हैं। ये दिन अपने प्यार से लोगों के जीवन में मिठास घोलने के लिए होता है। इस दिन सभी लोग प्यार से एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इसका इतिहास क्या है और क्यों मनाया जाता है ये, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है चॉकलेट डे का इतिहास?
चॉकलेट डे को अक्सर प्यार और ग्रैटिट्यूड व्यक्त करने के लिए ही प्रेम भाषा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ये मिठास और प्यार का प्रतीक माना जाता है। साल 1840 में वैलेंटाइन डे ने लोकप्रियता हासिल कर ली थी, इसके बाद से ही इस दिन को भी वैलेंटाइन वीक का हिस्सा बना दिया गया था। तब से ही लोग चॉकलेट डे मनाने लगे हैं।
क्या है इसका महत्व?
चॉकलेट डे पर एक दूसरे को और अपनों को चॉकलेट देते हैं या चॉकलेट से बनी मिठाईयां देते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट से सामने वाला का मूड अच्छा हो जाता है और तो और डार्क चॉकलेट हेल्थ भी अच्छी करता है। साथ ही चॉकलेट हैप्पी हार्मोंस बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है।
Created On :   8 Feb 2025 11:37 PM IST
Next Story