अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रोज वृक्षासन करने से मिलेंगे ढेरों फायदे, दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए है बेहतर

रोज वृक्षासन करने से मिलेंगे ढेरों फायदे, दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए है बेहतर
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा
  • योग दिवस पर जानिए वृक्षासन के फायदे
  • जानिए वृक्षासन का अभ्यास कैसे करें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों को योग के फायदे के बारे में बताया जाता है और योगासन के अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाता है। योग न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है बल्कि मानसिक तौर पर भी आपको ज्यादा मजबूत बनाता है। कई योगासन के अभ्यास से आप मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिस की मदद से आप अपने शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

वृक्षासन कैसे करें?

वृक्षासन करने के लिए सबसे पहले पैरों को एक साथ जोड़ कर सीधा खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को शरीर से सटाकर बगल में रखें। अब अपने वजन को बाएं पैर पर ट्रांस्फर करते हुए दाएं पैर को ऊपर उठाएं। दाएं पैर को उठाकर अपने जांघ पर रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश करें। अब अपने हाथों को प्रार्थना के मुद्रा में लाकर सीने के बीच में रखें। आंख बंद कर के गहरी सांस लेते हुए ध्यान लगाएं। 20 से 30 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहने के बाद सामान्य हो जाएं। इस प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं।

वृक्षासन के फायदे

वृक्षासन करने से शारीरिक संतुलन बढ़ता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और मांसपेशियों में लचीलापन आता है। इस योगासन के नियमित अभ्यस से मानसिक शांति और एकाग्रता में भी वृद्धि होती है. वृक्षासन करने से पैरों के मांसपेशियों को खासतौर पर मजबूती मिलती है। यह आसन आपके हिप्स को भी लचीला बनाता है। वृक्षासन का रोज अभ्यास करने से आपको ढ़ेरों फायदे मिलेंगे।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   13 Jun 2024 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story