मेंटल हेल्थ टिप्स: अगर आपको आता है बहुत गुस्सा, बोल जाते हैं हर्टफुल चीजें, तो इन उपायों को अपनाएं और पाएं अपने गुस्से पर आराम

अगर आपको आता है बहुत गुस्सा, बोल जाते हैं हर्टफुल चीजें, तो इन उपायों को अपनाएं और पाएं अपने गुस्से पर आराम
  • ज्यादा गुस्सा को करें कंट्रोल
  • घर पर ही आराम से रखें अपना ध्यान
  • आपको मिलेगी काफी शांति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या आपको हर छोटी बात पर चिढ़ मचने लगती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आपको गुस्सा तो आती ही तो ऐसे में आप तो हर्ट होते ही हैं लेकिन आप अपनों से भी हर्टफुल बातें कर देते हैं जिससे वो भी हर्ट हो जाते हैं। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपके लिए लाए कुछ ऐसी टिप्स जिससे आप आराम से ही घर पर अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं और अपनों को भी हर्ट करने से बचेंगे। तो चलिए विस्तार से उन टिप्स के बारे में जानते हैं।

इन टिप्स को करें ट्राई

लंबी सांस

खराब मूड को कई तरीकों से ठीक किया जा सकता है, लेकिन जब आपको बहुत ज्यादा ही गुस्सा आ रहा हो तो बस तीन बार गहरी सांस लीजिए। आपका सारा गुस्सा और स्ट्रेस चला जाएगा और आपको पता भी नहीं लगेगा।

कंट्रोल रखें

अगर सामने ऐसा कुछ हो रहा है कि आपको गुस्सा आ जाए, तो सबसे पहले खुद पर कंट्रोल रखें। उसके बाद एक गहरी सांस लें और सोचे कि इस सिचुएशन में और किस तरह से रिएक्ट किया जा सकता है।

वॉक पर जाएं

अगर आपको किसी वजह से बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है तो आप एक वॉक पर जा सकते हैं। ज्यादा नहीं केवल 5 से 10 मिनट की वॉक। वॉक करने से आप अच्छा फील करेंगे। आप चाहे तो योग भी कर सकते हैं। योगा भी आपके मूड को बहुत जल्दी ठीक कर देगा।

जोर जोर से गाना गाएं

अपने गूस्से को अंदर से निकालने के लिए गाने से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है। जब गुस्सा आ रहा हो तो जोर जोर से गाना गाएं या फिर नाचें। ऐसा करने से आप गुस्से की वजह ही भूल जाएंगे।

खुद को करें पिंच

थोड़ा सा अजीब है लेकिन उपाय बड़ा असरदार है। ऐसा करने से आपका मेंटल स्ट्रेस कम होता है और आप अपने काम पर फोकस कर पाते हैं। अब जब भी गुस्सा आएं को खुद को चिमटी काट लें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Feb 2025 11:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story