गणतंत्र दिवस 2025: अगर है 26 जनवरी को आपकी छुट्टी, तो घर पर इस तरह से मनाएं अपनों के साथ गणतंत्र दिवस

- गणतंत्र दिवस है एक राष्ट्रीय पर्व
- इस दिन हुआ था देश का संविधान लागू
- अपनों के साथ ऐसे मनाएं 26 जनवरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। हर साल 26 जनवरी को हम इस त्योहार को धूम धाम से मनाते हैं। बता दें, 26 जनवरी को ही साल 1950 में भारत में पूरी तरह से संविधान लागू हुआ था। जिसके बाद ही हर साल देश के लोकतांत्रिक होने के खास दिन पर इसको मनाया जाता है। साथ ही नागरिकों और उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरुक करने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाया जाता है। इस मौके पर ही स्कूल-कॉलेजों में भी इस दिन कई सारे प्रोग्राम्स मनाए जाते हैं। साथ ही कई सारी जगहों पर छुट्टी होती है।
गणतंत्र दिवस एक छुट्टी नहीं बल्कि अपने देश और उसकी महानता को याद करने का दिन है। लेकिन अगर इस दिन छुट्टी मिली है तो आप अपनों के साथ घर पर ही इसको मना सकते हैं और यादगार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे इसको अपने घर में मना सकते हैं।
घर को तिरंगे से सजाएं
घर पर आप गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो आप अपने घर को तिरंगे से सजा सकते हैं। जिसके लिए आप गुब्बारे, झंडे और फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों के साथ मिलकर आप कुछ सजावट का सामान बना सकते हैं।
राष्ट्रगान के साथ करें अपना दिन शुरू
अपनों के साथ मिलकर तिरंगे को फहराएं और झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाकर अपने दिन की शुरुआत करें और देशभक्ति का एहसास करें।
परेड और सांस्कृतिक प्रोग्राम देखें
घर पर आप अपने परिवारवालों के साथ ही दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हो रहे प्रोग्राम और परेड देख सकते हैं। साथ ही झाकियों की मदद से देश की विविधता को समझ सकते हैं और अपने बच्चों को समझा सकते हैं।
देशभक्ति फिल्म देखें
आप अपने परिवारवालों के साथ कई सारी पैट्रिऑटिक फिल्म भी देख सकते हैं। कई सारी पैट्रिऑटिक फिल्म्स हैं, जैसे बॉर्डर, लक्ष्य, रंग दे बसंती के अलावा कई अन्य फिल्में हैं।
Created On :   25 Jan 2025 10:00 PM IST