बांग्लादेश बवाल: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कहां लेंगी शरण? ब्रिटेन या कोई और देश

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कहां लेंगी शरण? ब्रिटेन या कोई और देश
  • बांग्लादेश हिंसा में अब तक 400 लोगों की मौत
  • बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाने की कवायद तेज
  • शेख हसीना के साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत में शरण लेने वाली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना हिंडन एयरबेस से निकलने के बाद कहां शरण लेगी इसकी किसी को पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि हसीना किसी सुरक्षित देश की शरण ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक उनके लंदन जाने की संभावना कम है। उनकी टीम अभी कई अन्य देशों में शरण लेने की योजना बना रही है।

आपको बता दें बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और भारी बवाल के बीच शेख हसीना सोमवार को दिल्ली आई थीं। उन्हें भारत में आने के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे।

बता दें, शेख हसीना या बांग्लादेश के संबंध में भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। सूत्रों की मानें तो उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। वहीं, हसीना की सुरक्षा को लेकर ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए भारत में रखा जाएगा। इसके बाद हो सकता है वह अपने रिश्तेदारों के पास लंदन के लिए निकल जाएंगी। शेख हसीना के साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी है। इसके अलावा उनके साथ रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दिकी भी हैं जो लंदन में लेबर पार्टी की नेता हैं। लंदन में हाल ही में हुए आम चुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उन्हें ट्रेजरी व सिटी मिनिस्टर की इकॉनमिक सेक्रेट्री की जिम्मा सौंपी गई है।

पूर्व पीएम शेख हसीना को ब्रिटिश अथॉरिटीज की ओर से आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 400 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं। प्रदर्शन के दौरान मरने वालो के ऊपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने बांग्लादेश में हो रहे हिंसा और मौतों की यूएन के नेतृत्व में जांच की मांग कर दी है।

यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हसीना दूसरे विकल्प की तलाश में हैं। उनकी टीम पूरी कोशिश कर रही है कि क्या कोई और देश भी उन्हें शरण दे सकता है। मिली जानकारी के अनुसार फिनलैंड भी हसीना के लिए सुरक्षित स्थान है। उनके कुछ रिश्तेदार यहां भी रहते हैं। इस सब के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश के पूर्व पीएम से उनकी भविष्य में सुरक्षा को लेकर बात हुई है। लेकिन उनके सुरक्षा के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकता।

Created On :   6 Aug 2024 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story