Illegal immigrant Indian controversy: अमेरिका से और 487 अवैध भारतीय प्रवासी भेजे जाएंगे भारत, बुरे बर्ताव पर मोदी सरकार ने कही ये बात

- अमेरिका 487 अवैध अप्रवासी भारतीयों को वापस भेजेगा
- विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने दी जानकारी
- 4 फरवरी को अमेरिका से 104 अवैध अप्रवासी भेजे गए थे इंडिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने 487 अवैध अप्रवासी भारतीयों को भारत भेजने के लिए चिन्हित कर लिया है। अमेरिका की ओर 298 लोगों के बारे में जानदारी साझा कर दी गई है। इससे पहले 4 फरवरी को अमेरिका ने 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों को इंडिया डिपोर्ट किया था। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा साझा किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर की जानकारी दी है।
इसके साथ ही विदेश सचिव ने बताया कि आगे इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अप्रवासी भारतीयों को वापस भेजते समय उनके साथ कोई दुर्व्यहार न हो। ऐसा मामले सामने आने पर हम उसे अमेरिका के सामने उठाएंगे।
अवैध तरीके से अमेरिका भेजना कैंसर जैसा
विदेश मंत्री विक्रम मिस्त्री ने बताया कि भारतीयों को 4 फरवरी को भारत भेजते समय उनके साथ गलत व्यव्हार करने के मुद्दे को अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निर्दोष लोगों को गुमराह करके अवैध तरीके से अमेरिका भेजना कैंसर के समान है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी एक्शन लेना चाहिए।
विदेश सचिव ने यह भी कहा कि डिपोर्टेशन कोई नई बात नहीं है। इस पर विदेश मंत्री ने 6 फरवरी को संसद में बयान दिया था। दुनिया का कोई भी मुल्क यदि अपने नागरिकों को वापस स्वीकार करना चाहता है तो उसे यह यकीन चाहिए होता है कि जो भी लौट रहा है वह उसका नागरिक है, क्योंकि ये सुरक्षा के मुद्दे से जुड़ा होता है।
बता दें कि 5 फरवरी को अमेरिकी से डिपोर्ट किए गए 104 अप्रवासी भारतीयों को लेकर यूएस मिलिट्री का सी-17 विमान पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। सभी लोगों के पैर में बेड़ियां बंधी हुई थी साथ ही हाथ भी चैन से जकड़े हुए थे।
Created On :   7 Feb 2025 9:36 PM IST