South Africa Accident: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पलटी बस, 12 लोगों की मौत, 45 घायल, मृतकों में 7 पुरुष-3 महिलाएं शामिल, इलाज जारी

- दक्षिण अफ्रीका में बड़ा सड़क हादसा
- बस पलटने से 12 लोगों की मौत
- घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक राजमार्ग पर बस के पलट जाने से भीषण हादसा हो गया जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 9 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। आपातकालीन सेवाओं ने इस हादसे की जानकारी दी है। दुर्घटना के पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
घायलों को भेजा अस्पताल
यह हादसा जोहान्सबर्ग के मुख्य ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर हुआ है। बस पलटने से 45 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही लोगों का रेस्क्यू किया गया। घायलों को फौरन इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया ताकि सभी जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, बस ड्राइवर को भी अस्पताल भेजा गया है।
कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
आपको बता दें कि, इस हादसे के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि बस काफी स्पीड में थी।
आज भारत में भी हुआ बड़ा सड़क हादसा
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार (11 मार्च) की सुबह भीषण हादसा हो गया। यात्रियों से भरा टेंपो खाई में जाकर गिर गया जिससे 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा माहौर में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रियासी के सीनियर पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
Created On :   11 March 2025 5:31 PM IST