रूस-यूक्रेन वॉर: यूक्रेन को रूस की आखिरी चेतावनी, कहा- कुछ समय के लिए ही ले सकते हैं किसी के सब्र का इम्तिहान

यूक्रेन को रूस की आखिरी चेतावनी, कहा- कुछ समय के लिए ही ले सकते हैं किसी के सब्र का इम्तिहान
  • रूस ने यूक्रेन को दी आखिरी चेतावनी
  • दिमित्री मेदवेदेव यूक्रेन पर एफओएबी गिराने के दिए संकेत
  • टेलीग्राम पोस्ट के जरिए दी यूक्रेन को धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच एक बार फिर से टेंशन बड़ती दिखाई पड़ रही है। करीब दो सालों से रूस-यूक्रेन के बीच जारी इस वॉर में रूस ने यूक्रेन को लास्ट वॉर्निंग दे दी है। बीते दिनों रूस ने यूक्रेन के पोल्तवा शहर पर हमला किया था। रूस के इस हमले में कई यूक्रेनी घायल हुए थे वहीं कई लोगों की जान भी चली गई थी। यह रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला था। लेकिन इस बार रूस ने यूक्रेन को इससे भी बड़े हमले का संकेत दिया है।

दरअसल, रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास समझे जाने वाले दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन पर रूस में तैयार किया गया अब तक का सबसे बड़ा बम गिराने का संकेत दिया है। सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने यह चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन को उसके सहयोगी देशों से लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई तो वह कीव पर हमला कर खाक कर देगा।

रूस की यह चेतावनी उस वक्त आई है जब अमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन को रूस में हमला करने के लिए पश्चिमी हथियारों के इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर विचार कर रहे हैं। दिमित्री ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, "आप किसी के धैर्य की परीक्षा केवल कुछ समय समय के लिए ही ले सकते हैं।" रूस ने यूक्रेन पर अपने सबसे खतरनाक बम जिसे 'फादर ऑफ ऑल बम' के नाम से जाना जाता है गिराने के संकेत दिए हैं।

रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने आगे लिखा, "फिर क्या होगा, यह खत्म हो जाएगा। उस जगह जहां कभी 'रूसी शहरों की मां' खड़ी थी, वहां एक विशाल धब्बा रह जाएगा।" मेदवेदेव रूसी शहरों की मां का सीधा मतलब कीव से है। यूक्रेन की राजधानी को 'मदर ऑफ ऑल रसियन सिटीज' कहा जाता है।

Created On :   15 Sept 2024 5:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story