प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा: पीएम मोदी पहुंचे पेरिस, AI एक्शन समिट में लेंगे हिस्सा, जानें कितना खास यह दौरा

पीएम मोदी पहुंचे पेरिस, AI एक्शन समिट में लेंगे हिस्सा, जानें कितना खास यह दौरा
  • पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस के पेरिस पहुंचे
  • भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे
  • पीएम मोदी AI एक्शन समिट में लेंगे हिस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फ्रांस के पेरिस पहुंचे। जहां वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करने वाले हैं। इसके अलावा पीएम मोदी इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाले हैं।

कितना खास है यह यात्रा

12 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। आपको को बता दें मार्सिले को रणनीतिक रूप से फ्रांस का अहम शहर माना जाता है। यहां दूतावास खुलने से लोगों को आसानी होगी। आपको बता दें पीएम मोदी ने 2023 में फ्रांस की यात्रा के दौरान ला सीन म्यूजिकेल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें भूमध्यसागरीय तट पर मार्सिले फ्रांस के दक्षिण में स्थित शहर है।

रणनीतिक रूप से मार्सिले बेहद अहम शहर होने की वजह से भारत मार्सिले बंदरगाह का उपयोग करने का इच्छुक भी है। यहां किसी दूसरी विदेश शक्ति की कोई भूमिका नहीं है। मार्सिले का बंदरगाह फ्रांस का सबसे बड़ा बंदरगाह है और भूमध्य सागर में सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है। यह बंदरगाह फ्रांस के आयात और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मार्सिले को यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया के बीच माल की आवाजाही के लिए प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है।

वाणिज्य दूतावास, पेरिस में दूतावास के बाद भारत का दूसरा राजनयिक मिशन है। मार्सिले प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों का बेस था। पीएम मोदी और मैक्रों प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले लगभग 900 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। फील्ड मार्शल सर विलियम बर्डवुड ने जुलाई 1925 में शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक भारतीय स्मारक का अनावरण किया था।

Created On :   10 Feb 2025 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story