Pakistan Gold Mines: आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान की लगी लॉटरी, पंजाब क्षेत्र में मिला अरबों का सोना

- आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान की लगी लॉटरी
- पंजाब क्षेत्र में मिला अरबों का सोना
- पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने साझा की जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर जहां पाकिस्तान बिल्कुल कंगाल होता दिखाई दे रहा था, इसी बीच उन्हें एक बहुत बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है। दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिंधु नदी के किनारे के इलाके में एक सोने के भंडार का पता चला है। खबरों के मुताबिक इसमें 28 लाख तोला सोना मौजूद होने की बता कही जा रही है। जिसकी कीमत 800 अरब पाकिस्तानी कीमत आंकी गई है। इसकी जानकारी पाकिस्तान के पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने की है। उन्होंने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ पाकिस्तान के हवाले से की थी।
पाकिस्तान के पूर्व खनन मंत्री ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "800 अरब पाकिस्तानी रुपये की कीमत का 28 लाख तोला सोना अटक से 32 किलोमीटर की दूरी पर मिला है। इस खोज को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ पाकिस्तान ने वेलिडेशन दिया है। यह पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की अपार क्षमता पर प्रकाश डालता है। मैसिव गोल्ड डिपॉजिट: 2.8 मिलियन तोला सोने की व्यापक सर्वे के जरिए पुष्टि की गई है।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह उपलब्धि पाकिस्तान की खनिज संपदा को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के आर्थिक ढांचे और भावी पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का मंच तैयार करता है।"
बताते चलें, बीते कुछ महीनों से पाकिस्तान को काफी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस नए सोने के खदान के पता चलने से देश की आर्थिक तंगी आसानी से खत्म हो सकती है।
Created On :   13 Jan 2025 11:13 PM IST