Countries With Nuclear Weapon: दुनियाभर के इन देशों के पास है परमाणु हथियार, सूची के पांचवें स्थान पर है भारत, देखें पूरी लिस्ट

- दुनियाभर के 9 देशों के पास है परमाणु हथियार
- सूची के पांचवें स्थान पर है भारत
- रूस के पास है सबसे ज्यादा परमाणु हथियार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभार कई देशों के बीच इन दिनों युद्ध जारी है। एक तरफ इजरायल है जो हमास और हिजबुल्लाह से एक साथ जंग लड़ रहा है तो दूसरी ओर रूस है जो 2 सालों के ज्यादा समय से यूक्रेन से युद्ध कर रहा है। इस बीच दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर एक मिसाइल से हमला किया था जो कि परमाणु हथियार चलाने में सक्षम है। हालांकि, उन्होंने इस मिसाइल का उपयोग बिना परमाणु हथियार के किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुल कितने देशों के पास परमाणु हथियार हैं। तो चलिए आज हम बताएंगे कि दुनियाभर में कितने देश ऐसे हैं जो परमाणु हथियार से लैस हैं।
इस वक्त पूरे दुनिया में कुल 9 देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इस सूची में, भारत के अलावा रूस, अमेरिका, यूके, इजरायल, फ्रांस, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और चीन शामिल हैं। इन नौ देशों को मिलाकर कुल 12121 परमाणु हथियार हैं। इनमें 9585 सैन्य हथियार और 3904 मिसाइलें हैं जो कि विमानों में लगाए जाते हैं।
रूस
दुनिया में मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार अगर किसी देश के पास है तो वह रूस है। बता दें, रूस के पास कुल 4380 परमाणु हथियार हैं, जिनमें 1710 को मिसाइल और विमानों में तैनात किया गया है।
अमेरिका
इस सूची के दूसरे स्थान पर अमेरिका का नाम है जिनके पास कुल 3708 परमाणु हथियार मौजूद हैं। देश ने इनमें 1770 को विमान और अन्य माध्यमों में तैनात किया गया है।
चीन
वहीं, तीसरे नंबर पर चीन का नाम है, जिनके पास 500 परमाणु हथियार हैं। लेकिन चीन ने अब तक सिर्फ 24 को ही तैनात किया है।
फ्रांस
चीन के बाद सबसे ज्यादा परमाणु हथियार फ्रांस के पास है। बता दें, इनके पास कुल 290 परमाणु हथियार हैं जिनमें से 120 तैनात हैं।
भारत
भारत इस सूची के पांचवें स्थान पर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास मौजूदा वक्त में 172 परमाणु हथियार है।
अन्य परमाणु संपन्न देश
वहीं, पाकिस्तान के पास 170, इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार थे।
Created On :   9 Jan 2025 8:33 PM IST