यवोरिव पर हमले के बाद यूक्रेन ने विदेशी भाड़े के सैनिकों की भर्ती को निलंबित किया

- रूसी सशस्त्र बलों की स्ट्राइक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लवीव क्षेत्र में यवोरिव सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी हमले के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने देश में फ्रांसीसी स्वयंसेवकों को भेजने पर रोक लगाने को कहा है।
यूक्रेनी अधिकारियों का यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया है, जब लवीव क्षेत्र में यवोरिव सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी हमले के परिणामस्वरूप 180 विदेशी भाड़े के सैनिक मारे गए हैं। इजवेस्टिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया, हमारी जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में फ्रांसीसी स्वयंसेवकों को भेजने के मुख्य आयोजकों में से एक, ह्यूगो पेलेग्रिनी ने घोषणा की है कि फिलहाल यूक्रेनी पक्ष के निर्णय से अंतर्राष्ट्रीय सेना के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर आरटी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि रूसी सशस्त्र बलों की स्ट्राइक के परिणामस्वरूप, कम से कम एक फ्रांसीसी की मौत हो गई है। 13 मार्च को, रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण केंद्रों पर स्टारिची गांव में और सैन्य प्रशिक्षण मैदान यवोरोव्स्की पर सटीक हथियारों से हमला किया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में 180 विदेशी भाड़े के सैनिकों को ढेर कर दिया गया। विभाग के अनुसार, यह विदेशी भाड़े के सैनिकों के लिए एक प्रशिक्षण और युद्ध समन्वय बिंदु था, साथ ही विदेशों से आने वाले हथियारों और सैन्य उपकरणों के लिए एक भंडारण का ठिकाना (स्टोरेज बेस) भी था।
(आईएएनएस)
Created On :   14 March 2022 5:30 PM IST