दुनिया भर में इस साल सुर्खियों में बनी रही ये पांच बड़ी खबरें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 के आने में अब चंद ही घंटे बचे हैं। दुनियाभर में साल 2022 में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुई जिसने दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल की। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही खबरों के बारे में जिसने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया-
क्वीन एलिजाबेथ का निधन
ब्रिटेन की सबसे ज्यादा लंबे समय तक महारानी बनने का रिकॉर्ड एलिजाबेथ द्वितीय के नाम रहा। इसी साल 8 सिंतबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। एलिजाबेथ द्वितीय साल 1952 में ब्रिटेन की रानी बनी और लगातार 70 साल तक इस पद पर बनी रहीं। वहीं एलिजाबेथ साल 1961, 1983 और 1997 में भारत के दौरे पर आ चुकी हैं। रानी के निधन पर दुनियाभर के कई नेताओं ने श्रद्धाजंली दी थी। इसी साल देश की राष्ट्रपति बनीं द्रोपती मु्र्मू भी ब्रिटेन जाकर उनकी शोक यात्रा में शामिल हुई थी।
ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
वैसे तो भारतीय लोगों का दबादबा पूरे विश्व में है। दुनियाभर के कई बड़ी कंपनियों से लेकर उच्य पदों पर भारतीय मूल के लोग ही बैठे हैं। उन्हीं में से एक भारतीय मूल के ऋषि सुनक भी हैं। जिन्होंने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनके एक नया इतिहास रच दिया। जिस देश ने भारत पर कई दशकों तक राज किया अब उसी देश का नेतृत्व एक भारतवाशी कर रहा है। ऋषि सुनक के लिए प्रधानमंत्री बनना आसान नहीं रहा। कंजर्वेटिव पार्टी से आने वाले सुनक को लंबी चुनावी प्रकिया के बाद भी सत्ता हाथ में नहीं आई और उनकी ही पार्टी के नेता रही लिस ट्रस प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई। हालांकि, ट्रस के गलत आर्थिक नीतियों की वजह से ब्रिटेन में अर्थव्यवस्था चरमरा गई। जिसकी वजह से उन्होंने महज 45 दिनों के बाद ही प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी ने ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही सुनक ब्रिटेन के सबसे बड़े पद पर बैठने वाले पहले भारतीय बने।
रूस ने किया यूक्रेन पर आक्रमण
इसी साल फरवरी महीने में रूस ने यूक्रेन पर तबाड़तोड़ बमबारी करना शुरू किया था। जिसके बाद से ही दोनों देश आमने-सामने आकार खड़े हो गए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की मुख्य वजह नाटो की सदस्यता रही है। यूक्रेन नाटो की सदस्यता लेना चाहता है, लेकिन रूस इसके सख्त खिलाफ है। इसी मुद्दे पर रूस-यूक्रेन के बीच हालात बिगड़े और युद्ध की नौबत आ गई। बता दें कि अभी भी यूक्रेन और रूस में खूनी झड़प जारी है। जिसकी वजह से दोनों देशों के लाखों सैनिक घायल हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो युद्ध की वजह से हजारों लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के रिपोर्ट के मुताबिक रूस के हमले की वजह से यूक्रेन में अब तक 6,826 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा करीब 10 हजार लोग घायल भी हुए हैं।
सुर्खियों में रहा हिजाब विवाद
ईरान में पिछले कई महीनों से हिजाब विरोध सुर्खियों में रहा है। 22 साल के एक युवती के मौत के बाद से ही ईरान की सरकार के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन हुआ था। अमीनी नाम की एक छात्रा की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई थी। जिसके बाद से ईरान की सड़कों पर महिलाओं ने सरकार के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के लिए महिलाओं ने अपने बाल काटे और हिजाब को आग लगाई। हिजाब के विरोध में जितने भी लोग उतरे सरकार ने उनका दमन भी किया। इस प्रदर्शन में कई लोगों व सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। इस दौरान सरकार ने कई प्रदर्शनकारियों को जेल में बंद किया वहीं कईयों को फांसी भी दे दी थी।
एलन मस्क बने ट्वीटर के मालिक
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को जबसे खरीदा है तभी से वो चर्चा में बने हुए हैं। ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसमें ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बता दें कि एलन ने 44 बिलियन डॉलर में ब्लू चिड़िया को खरीदा था। इसके साथ ही एलन मस्क उस वक्त और चर्चा में आ गए जब उन्होंने कहा कि अब ब्लू टिक वाले यूजर्स पैसा देंगे। उनके इस फैसले को लेकर खूब बहस बाजी हुई। हालांकि, ब्लू टीक वाले यूजर्स अभी कोई चार्ज नहीं दे रहे हैं।
Created On :   31 Dec 2022 8:35 PM IST