भूंकप से दहला ताइवान, 24 घंटे के भीतर तीन बड़े झटके, भारी नुकसान

- ताइवान इस वक्त प्राकृतिक आपदा से घिर चुका है
डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान इस वक्त प्राकृतिक आपदा से घिर चुका है। पिछले 24 घंटे के भीतर तीन भंयकर भूकंप आने के बाद हड़कंप मच गया है। इन भूकंपों को मद्देनजर रखते हुए जापान ने सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है। ताइवान के मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंपों का केंद्र दिख रहा है।
बीते शनिवार को इसी इलाके में रिएक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद दोपहर में 7,2 तीव्रता भूकंप आया। ताइवान में लगातार आ रहे भूकंप के झटके की वजह से लोग भयभीत हैं। सरकार की ओर से लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।
खबरों के मुताबिक, भयानक भूकंप की वजह से ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, ब्रिज गिर गए हैं। यहां तक कि ट्रेनें की कई ट्रेंने पटरियों से भी उतर गई हैं। बताया जा रहा है कि यूली में एक स्टोर गिरने से उसमें चार लोग दब गए हैं। उन्हें लगातार निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रिज टूटने के नाते कई लोग ब्रिज के नीचे गाड़ियों में दबे हुए हैं। राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। डोंगली स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर चुकी है। स्टेशन की छत भी गिर गई है। उधर यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इन भूंकपों के बाद ताइवान में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) September 18, 2022
ताइवान रिंग ऑफ फायर वाले इलाके में पड़ता है। इस इलाके में सबसे ज्यादा भूंकप आता है। अक्सर इस इलाके में सुनामी का कहर भी रहता है। ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं, गौरतलब है कि ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के एकदम नजदीक बसा है। इन दोनों में किसी भी तरह की हलचल होती है, तो ताइवान पर भूकंप और सुनामी दोनों का खतरा बना रहता है। इससे पहले साल 2016 में आए भूकंप से ताइवान में करीब 100 लोगों की मौत हुई थी, जबकि साल 1999 में रिएक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के भूकंप आया था, जिसमें करीब 2000 लोगों की मौत हुई थी।
— CN Wire (@Sino_Market) September 18, 2022
Created On :   18 Sept 2022 4:08 PM IST