VIDEO VIRAL: प्रिंस चार्ल्स का नमस्ते वीडियो वायरल, रवीना ने लगाई अमेरिकी मीडिया की क्लास

- रवीना ने कहा होम वर्क करके आओ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में कायम है। अब तक दुनिया भर में 4971 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं करीब 1 लाख 34 हजार 150 लोग इस वायरस से संक्रिमत हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप से पूरी दुनिया में खौफ का मंजर है। हर तरफ लोग मास्क लगाए देखे जा रहे हैं। अब ऐसे में वायरस से बचाव के लिए भारत की सबसे पुरानी परंपरा को दूसरे देश में अपनाया जा रहा है। दरअसल, दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग हाथ मिलाने की जगह भारतीय परंपरा के अनुसार एक दूसरे को नमस्ते करते नजर आ रहे हैं। नमस्ते करते हुए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो पर अमेरिकी मीडिया की टिप्पणी के बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने उनकी जमकर क्लास लगाई है।
CHALLENGE: अहमद खान पर भड़कीं रंगोली चंदेल, बोलीं- कंगना एक्टिंग छोड़ देगी...
रवीना ने कहा होम वर्क करके आओ
सोशल मीडिया पर प्रिंस चार्ल्स के वायरल वीडियो में प्रिंस चार्ल्स अधिकारियों से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस वायरल होती वीडियो के चलते एक अमेरिकी मीडिया कंपनी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के निशाने पर आ गई है। दरअसल, प्रिंस चार्ल्स की वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक मीडिया कंपनी ने नमस्ते शब्द का प्रयोग ही नहीं किया है। बल्कि उसने उसे Prayer Like Gesture बता दिया है।
TROLLS: न्यूड कलर जिमसूट में मलाइका हुई ट्रोल, ट्रोल्स बोले- सस्ती किम कर्दाशिया
It’s a “Namaste”. Do some homework @ABC https://t.co/OUI9nTtDob
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) March 12, 2020
अमेरिकी मीडिया के इस रवैये से रवीना काफी नाराज हो गई और उन्होंने ट्वीट कर उस अमेरिकी मीडिया को खरी खोटी सुनाई है। रवीना ने ट्वीट में लिखा- इसे नमस्ते कहते हैं। थोड़ा होमर्वक किया कीजिए। रवीना के तल्ख अंदाज के बाद इस अमेरिकी मीडिया कंपनी को हिंदुस्तान में ट्रोल किया जाने लगा है। कुछ यूजर तो यहां तक कह रहे हैं कि लिबरल लोगों को नमस्ते बोलने में तकलीफ होती है।
Created On :   13 March 2020 5:01 PM IST
Tags
- अंतर्राष्ट्रिय समाचार
- रवीना टंडन
- अभिनेत्री रवीना टंडन
- कोरोना वायरस
- चीन में कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- प्रिंस चार्ल्स नमस्ते वीडियो
- रवीना टंडन ने अमेरिकी मीडिया को लगाई फटकार
- अंतर्राष्ट्रिय समाचार
- रवीना टंडन
- अभिनेत्री रवीना टंडन
- कोरोना वायरस
- चीन में कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- प्रिंस चार्ल्स नमस्ते वीडियो
- रवीना टंडन ने अमेरिकी मीडिया को लगाई फटकार
- अंतर्राष्ट्रिय समाचार
- रवीना टंडन
- अभिनेत्री रवीना टंडन
- कोरोना वायरस
- चीन में कोरोना वायरस
- दुनिया में कोरोना वायरस
- भारत में कोरोना वायरस
- प्रिंस चार्ल्स नमस्ते वीडियो
- रवीना टंडन ने अमेरिकी मीडिया को लगाई फटकार