वाशिंगटन में ग्रोसरी स्टोर में गोलीबारी, एक शख्स की मौत

- आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। वाशिंगटन राज्य में एक ग्रोसरी स्टोर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक बयान में रिचलैंड पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि दक्षिणपूर्वी वाशिंगटन शहर रिचलैंड में एक फ्रेड मेयर ग्रोसरी स्टोर के अंदर गोलीबारी की घटना सोमवार सुबह 11.03 बजे दर्ज की गई।
बयान में कहा गया है, एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल में है। संदिग्ध को एक मध्यम आयु वर्ग का श्वेत पुरुष बताया गया है। पुलिस ने कहा कि अधिकारी अभी सक्रिय रूप से उस संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसके पास हथियार है और वह खतरनाक है।
संदिग्ध दुकान से निकल गया और यह पता नहीं चल पाया है कि वह पैदल या किसी वाहन से निकला है या नहीं। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर संदिग्ध की एक तस्वीर पोस्ट की और स्थानीय निवासियों से पुलिस से संपर्क करने की जानकारी देने का आग्रह किया।
पुलिस के बयान में कहा कि अगर आप संदिग्ध को देखते हैं या आपको लगता है कि आप खतरे में हैं, तो कृपया 911 पर कॉल करें। अधिकारियों ने लोगों से घटना स्थल से बचने का भी आग्रह किया। रिचलैंड स्कूल जिले के स्कूल इलाके में पुलिस गतिविधि के कारण अस्थायी रूप से बंद हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   8 Feb 2022 1:31 PM IST