Coronavirus World Update: अमेरिका में 24 घंटे में 1015 की मौत, दुनिया में अब तक 2.52 लाख लोगों ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में लगातार जारी है। दुनियाभर में अब तक 36 लाख 46 हजार 99 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 52 हजार 406 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लाख 97 हजार 708 लोग ठीक हो चुके हैं।
United States #coronavirus deaths rise by 1,015 in 24 hours, lowest in a month: AFP news agency quoting Johns Hopkins tracker
— ANI (@ANI) May 5, 2020
मंगलवार सुबह जारी आकंड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1015 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जो कि पिछले एक महीने में यह आंकड़ा सबसे कम है। अमेरिका में अब तक कुल 12 लाख 12 हजार 835 मामले सामने आए हैं। इनमें से 69 हजार 921 लोगों की जान गई है और 1 लाख 88 हजार 27 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश
देश | संक्रमितों मरीजों की संख्या | कुल मौतें | स्वास्थ हुए मरीजों की संख्या |
अमेरिका |
12,12,835 |
69,921 |
1,88,027 |
स्पेन |
2,48,301 |
25,428 |
1,51,633 |
इटली |
2,11,938 |
29,079 |
82,879 |
ब्रिटेन |
1,90,584 |
28,734 |
मौजूद नहीं है |
फ्रांस |
1,69,462 |
25,201 |
51,371 |
जर्मनी |
1,66,152 |
6,993 |
1,32,700 |
रूस |
1,45,268 |
1,356 |
18,095 |
तुर्की |
1,27,659 |
3,461 |
68,166 |
ब्राजील |
1,08,620 |
7,367 |
45,815 |
ईरान |
98,647 |
6,277 |
79,379 |
Created On :   5 May 2020 8:42 AM IST