मणिपुर: कानून-व्यवस्था में सुधार, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राज्य में नई सरकार बनेगी- भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो

कानून-व्यवस्था में सुधार, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राज्य में नई सरकार बनेगी- भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो
  • हमें अपना नेता चुनने में कोई मतभेद नहीं-विधायक टी. रोबिन्द्रो
  • मुख्यमंत्री के इस्तीफे के चार दिन बाद लगा राष्ट्रपति शासन
  • आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद राज्य में हिंसक झड़पें शुरू हुईं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति शासन के बीच मणिपुर में एक बीजेपी विधायक ने सरकार बनाने का दावा किया है। बीजेपी विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा मणिपुर में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और उम्मीद जताई कि जल्द ही नई सरकार बनेगी। टी. रोबिन्द्रो ने काकचिंग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

थंगा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने ये भी कहा कि मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करेगा। रोबिन्द्रो ने कहा सभी बीजेपी विधायक एकजुट है, भाजपा विधायकों को नेता चुनने में कोई असमर्थता या मतभेद नहीं है। हम मणिपुर का विभाजन नहीं होने देंगे और सभी राज्य के लिए एकजुट रहेंगे।

आपको बता दें मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच शुरु हुई जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हिंसक घटनाओं में हुई। हिंसा की शुरुआत मणिपुर हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद जिसमें मैतेई समुदाय को एसटी दर्जा देने पर विचार विमर्श करने को कहा। उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में आदिवासी एकजुटता ने मार्च निकाला, तभी हिंसक झड़पें शुरु हुई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को पद से इस्तीफा दिया, राज्य में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था। मणिपुर राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 को पूरा होगा।

Created On :   12 April 2025 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story