Forbes: दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए मुकेश अंबानी, चीन के झोंग शानशान बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से नीचे खिसक गए हैं। चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले उद्योगपति झोंग शानशान अंबानी को पछाड़ा। बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने और दुनिया के रईसों के सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए। वहीं मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर लुढ़क गए हैं।
अंबानी की कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर है। इसके साथ ही एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं और दुनिया के सबसे बड़े रईस शख्स अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का ताज छीनने के करीब पहुंच गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर सूची में दुनिया के टॉप-10 अमीर
रैंक |
नाम | कुल संपत्ति (डॉलर में) |
कंपनी/उद्योग |
1. |
जेफ बेजोस | 187.6 अरब |
अमेजन |
2. |
एलन मस्क | 161.4 अरब |
टेस्ला, स्पेस एक्स |
3. | बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली | 150.1 अरब |
LVMH |
4. | बिल गेट्स | 119.8 अरब |
माइक्रोसॉफ्ट |
5. | मार्क जुकरबर्ग | 99.5 अरब |
फेसबुक |
6. | झोंग शानशान | 93.8 अरब |
बेवरेज, फार्मा |
7. | लैरी एलिसन | 86.5 अरब |
सॉफ्टवेयर |
8. | वॉरेन बफेट | 86 अरब |
बर्कशायर हैथवे |
9. | लैरी पेज | 76.7 अरब |
गूगल |
10. | सर्जी ब्रिन | 74.6 अरब |
गूगल |
एक ओर जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और कारोबारियों को मोटा नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर झोंग शानशान की दौलत पिछले साल बहुत तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए। 67 वर्षीय झोंग को चीन में लोन वुल्फ के तौर पर भी जाना जाता है।
अप्रैल में उन्होंने बीजिंग वेन्टाई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज कंपनी से वैक्सीन विकसित की और कुछ महीनों बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली नोंगफू स्प्रिंग कंपनी हांगकांग में सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक बन गई। इसलिए इस साल उनकी संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ।
Created On :   6 Jan 2021 10:53 PM IST