जानिए कितनी संपत्ति के मालिक होंगे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स

- अपने पीछे खरबों की संपत्ति छोड़ गई है ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ
डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलियाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में बीते गुरुवार को निधन हो गया। वे 70 सालों से ब्रिटेन में शासन की थीं। उन्हें पिछले साल से ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने लगीं थीं। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया था। महारानी एलिजाबेथ ने साल 1952 में पति के मृत्यु के बाद ब्रिटेन की महारानी का ताज पहना था। इन्होंने अपने 70 सालों के शासन के दौरान ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में राज किया था। अब इनके निधन के बाद बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा बनाया गया है। ब्रिटिश नियम के मुताबिक, एलिजाबेथ द्वितीय की निधन के तुरंत बाद चार्ल्स को नया राजा घोषित कर दिया गया है। एलिजाबेथ के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स कितनी संपत्तियों के मालिक होंगे ये सवाल सभी के मन में उठ रहे हैं, तो आइए इन सभी सवालों पर बात करते हैं
इतनी संपत्ति के मालिग होंगे किंग चार्ल्स
गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की कुल संपत्ति को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है लेकिन टाइम रिच लिस्ट-2022 के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास 426 मिलियन डॉलर की संपत्ति थी। जो विरासत के तौर पर उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को मिलेगी।
जानें महारानी के इनकम का मुख्य स्रोत
खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन के शाही परिवार को यहां के टैक्स पेयर की तरफ से मोटी रकम प्राप्त होती है। गौरतलब है कि किंग जॉर्ज तृतीय ने टैक्स पेयर्स की तरफ से प्राप्त होने वाली मोटी रकम को सॉवरेन ग्रांट के रूप में शाही परिवार को देने की प्रथा की शुरू की थी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा संसद में एक बिल भी पास किया था। इस प्रथा के जरिए किंग जॉर्ज तृतीय ने अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए फंड पाने के लिए एक रास्ता बनाया था। साल 2021-2022 में सॉवरेन ग्रांट की राशि बढ़ाकर 26 मिलियन पाउंड से अधिक तय कर दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के रॉयल फैमली के पास साल 2021 तक करीब 28 बिलियन डॉलर की अचल संपत्ति थी, जिसे बेचा नहीं जा सकता है। इसके अलावा महारानी ने अपने कला संग्रह, ज्वेलरी और रियल एस्टेट होल्डिंग्स से निजी संपत्ति के रूप में 500 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम जमा की है। जो विरासत के तौर पर उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स को सौंपी जाएगी।
Created On :   10 Sept 2022 11:48 PM IST