डोनेशन कांड में फंसे जापान के व्यापार मंत्री, दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के व्यापार मंत्री ईशू सुगावरा ने इस्तीफा दे दिया है। सुगावरा पर वोटरों को धन और गिफ्ट देकर चुनाव नियमों का उल्लंघन का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने अपनी इस्तीफा प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशू सुगावरा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक परिवार को 20 हजार येन दिए थे। जिसके बाद वह संदेह के घेरे में आ गए थे। वहीं अन्य मतदाताओं को कई महंगे भी उपहार दिए। इसमें शामिल रकम जापान के चुनाव कानून का उल्लंघन है। इसकारण उनपर कार्रवाई की गई।
Japan"s Trade Minister resigns over alleged election campaign law violation
— ANI Digital (@ani_digital) October 25, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/uqesfbLjtx pic.twitter.com/Bq6SQXcLXf
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि ईशू सुगावरा ने कैबिनेट बैठक के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। सुगावरा ने कहा कि, मैं नहीं चाहता कि संसदीय बहस का यह मुद्दा घोटाले का कारण बने।
Created On :   25 Oct 2019 8:39 AM IST