इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों के मरने की आशंका

By - Bhaskar Hindi |17 Dec 2021 9:12 AM IST
जापान इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों के मरने की आशंका
हाईलाइट
- आग को सुबह करीब 10.45 बजे बुझा दिया गया
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के ओसाका प्रान्त में शुक्रवार को एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से कहा कि आग जेआर ओसाका स्टेशन के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। आग को सुबह करीब 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुझा दिया गया है।
विभाग ने बताया कि सुबह करीब 10.20 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगभग 20 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
(आईएएनएस)
Created On :   17 Dec 2021 10:00 AM IST
Next Story