जापान ने 8 रूसी राजनयिकों, अधिकारियों को निकाला

By - Bhaskar Hindi |9 April 2022 7:40 AM IST
रूस-यूक्रेन तनाव जापान ने 8 रूसी राजनयिकों, अधिकारियों को निकाला
हाईलाइट
- मास्को पर दबाव बढ़ाने का उद्देश्य
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के खिलाफ मास्को पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से राजनयिकों सहित 8 रूस के लोगों को देश से निकालने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हिकारिको ओनो के हवाले से कहा, हमारे देश के फैसले के कारण हमने जापान में रूसी दूतावास से 8 राजनयिकों और रूसी संघ के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों के निष्कासन का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि जापान में रूस के राजदूत मिखाइल यूरीविच गालुजि़न को जापानी उप विदेश मंत्री ताकेओ मोरी के साथ बैठक में इस निर्णय के बारे में सूचित किया गया।
(आईएएनएस)
Created On :   8 April 2022 4:30 PM IST
Next Story