दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 27 करोड़ 71 लाख, मरने वालों का आंकड़ा 53 लाख से ज्यादा

- 8 अरब 79 करोड़ लोग हुए वैक्सीनेट
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कोरोना के वैश्विम मामले बढ़कर 27.71 करोड़ हो गए है और मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 53.7 लाख हो गई है। वहीं इस महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण की संख्या बढ़कर 8.79 अरब हो गई है।
गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 277,151,167 और 5,376,725 है। जबकि महामारी से बचाव के लिए दिए गए टीकों की संख्या बढ़कर 8,798,254,223 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, 51,545,991 मामलों और 812,069 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। इसके बाद दूसरा स्थान भारत का (34,758,481 संक्रमण और 478,325 मौतें) है, इसके बाद ब्राजील (22,222,928 संक्रमण और 618,091 मौतें) है। 50 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश यूके (11,713,654), रूस (10,114,983), तुर्की (9,230,805), फ्रांस (8,902,466), जर्मनी (6,943,750), ईरान (6,177,885), स्पेन (5,645,095), इटली (5,472,469), अर्जेटीना(5,415,501) और कोलंबिया (5,112,719) हैं।
1 लाख से अधिक लोगों की मौत वाले अन्य देश मेक्सिको (298,161), रूस (294,322), पेरू (202,338), यूके (148,038), इंडोनेशिया (144,034), इटली (136,077), ईरान (131,211), कोलंबिया (129,586) हैं। , फ्रांस (123,101), अर्जेंटीना (131,211) और जर्मनी (109,753) हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   23 Dec 2021 11:00 AM IST