भूकंप की वजह कई लोग छोड़ रहे हैं अपना घर, मदद के लिए आगे आई ये एयरलाइंस, आपदा ने बढ़ाई देश में लूटपाट की घटना

- तुर्की में इस विनाशकारी भूकंप की वजह से अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है
डिजिटल डेस्क,अंकारा। तुर्की में भूकंप आने की वजह से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लोगों को मलबे से निकालने के लिए अभी भी राहत और बचाव का काम जारी है। आलम यह है कि तबाही इस कदर मची हुई है कि अपनों को कंधा देने के लिए कोई भी नहीं बचा है। कब्रिस्तान में जगह नहीं है कि लोगों को दफनाया जा सके। लंबी लंबी लाइनों के साथ लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ताकि शव को दफनाया जा सके। इसी बीच खबर आई है कि लोग भूकंप से प्रभावित इलाकों को छोड़ दूसरे जगह जाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं इस विनाशकारी भूकंप की वजह से चोरी और लूटपाट के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है।
घर छोड़ कर जा रहे हैं लोग
दरअसल, सबसे ज्यादा भूकंप के तेज झटके गजियांटेप, हटाई और मारश इलाकों में रहा था। जहां काफी संख्या में जान माल की क्षति हुई है। यहां के लोग इलाकों को छोड़ अन्य जगहों पर शिफ्ट होना शुरू कर चुके हैं। जिनकी मदद करने के लिए तुर्किश और पेगासस एयरलाइंस आगे आए हैं। बता दें कि, इन एयरलाइंस ने बिना पैसे लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का एलान किया है। यह पीड़ित लोगों को इस्तांबुल, अंकारा, अंतालिया जैसे शहरों में सुरक्षित ले जाने वाला है। ताकि इन्हें मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें।
तुर्की की मदद के लिए आगे आए 90 देश
करीब सात दिनों के बाद भी तुर्की में राहत और बचाव का काम जारी है। तुर्की को इस आपदा से उभारने के लिए दुनियाभर में 90 देशों से ज्यादा देश सामने आए हैं। जिनमें भारत भी है। भारत की एनडीआरएफ टीम ने तुर्कीवासीयों को बचाने के लिए अस्पताल बनाया है। ताकि घायलों का सही तरीके से उपचार किया जा सके। हालांकि, तबाही इतनी भयावह है कि पहले की तरह सामान्य स्थिति होने में काफी समय लग सकता है।
भूकंप की वजह से लूटपाट बढ़े
सोमवार की सुबह साढ़े 4 बजे के करीब 7.8 तीव्रता के भूकंप की वजह से तुर्की मार छेल ही रहा है। इसी बीच देश में चोरी के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के बाद लूटपाट की घटना में वृध्दि देखी गई है। वहीं इस पूरे मामले में 48 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो चोरी और लूटपाट के मामलों को अंजाम दे रहे थे। तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलु के अनुसार, 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के आने के बाद से ही देश में लूटपाट बढ़ गई थी। जिसकी वजह से एक कमेटी का गठन किया गया है। जो इन सभी मामलों पर देखरेख करने वाली है। ताकि इस नई समस्या से छुटकारा पाया जा सके।
हजारों लोगों की हुई मौत
तुर्की में इस विनाशकारी भूकंप की वजह से अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह मौत का आकंड़ा भूकंप की भयानक गति को दर्शाता है। इस भूकंप में ना जाने कितने इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं। बता दें कि, यह तबाही केवल तुर्की तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि सीरिया में भी इसका प्रकोप देखने को मिला है। वहां भूकंप की वजह करीब 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोगों के घायल होने की खबर है।
Created On :   12 Feb 2023 11:02 PM IST